{"_id":"65bf5751fb97e156600c752d","slug":"ujjain-30-lakh-lamps-will-be-lit-on-shiv-jyoti-arpanam-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: शिव ज्योति अर्पणम पर 30 लाख दीपक होंगे प्रज्ज्वलित, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: शिव ज्योति अर्पणम पर 30 लाख दीपक होंगे प्रज्ज्वलित, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होगा आयोजन
Sun, 04 Feb 2024 02:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:52 PM IST
सार
कार्यक्रम में पिछले वर्ष लगभग 18 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। इस बार का लक्ष्य लगभग 30 लाख रखा गया है। बैठक में दीप प्रज्ज्वलन क्षेत्र शिप्रा नदी के प्रमुख तटों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
प्रशासनिक संकुल भवन में कलेक्टर ने की बैठक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक मार्च से 9 अप्रैल 2024 तक आयोजित विक्रमोत्सव अंतर्गत 9 अप्रैल गुड़ी पड़वा पर शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव अंतर्गत 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करते हुए ये आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। ये निर्णय प्रशासनिक संकुल भवन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के साथ हुई बैठक में लिया।
विज्ञापन
बैठक में जानकारी दी गई कि दीपोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत इस वर्ष लगभग 30 लाख दीपकों को प्रज्ज्वलित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में उक्त आयोजन दर्ज किया जाएगा। पिछले वर्ष लगभग 18 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। इस बार का लक्ष्य लगभग 30 लाख रखा गया है। बैठक में दीप प्रज्ज्वलन क्षेत्र शिप्रा नदी के प्रमुख तटों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बताया गया कि इस बार अधिक संख्या के मद्देनजर दीप प्रज्ज्वलन हेतु नए सेक्टर का आवंटन किए जाने की आवश्यकता होगी। दीपोत्सव के साथ ही अन्य आयोजन कि जाना भी प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में वॉलंटियर्स की सहभागिता भी होगी। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन हेतु अभी से कार्य योजना बनाई जाए।
विज्ञापन
जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित हो आयोजन
बैठक में उत्सव की प्रारंभिक तैयारियां को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई एवं कहा कि दीपोत्सव आयोजन पूर्ण रूप से जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, आयोजन को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा इस हेतु घाटों के चयन के साथ ही घाटों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अभी से ही निर्धारित की जाए।
