फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: 250 metric tonnes of wheat spoiled while waiting for transportation, will be sold at throwaway prices

Ujjain: परिवहन के इंतजार में ही खराब हो गया 250 मीट्रिक टन गेहूं, औने-पौने दामों में बेचकर लगाएंगे ठिकाने

Sun, 07 May 2023 03:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 03:53 PM IST
सार

2020-21 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए करीब 250 मीट्रिक टन में गेहूं खुले में पड़े होने के कारण खराब हो गए। गेहूं आने के बाद समय पर परिवहन नहीं होने के कारण ये बर्बादी हुई है। 

विज्ञापन
Ujjain: 250 metric tonnes of wheat spoiled while waiting for transportation, will be sold at throwaway prices
उज्जैन में 250 मीट्रिक टन गेहूं परिवहन के अभाव में खराब हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के ग्राम इंगोरिया में इंगोरिया कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदा गया लाखों रुपये मूल्य का करीब 250 मीट्रिक टन गेहूं खराब हो गया। अब इस गेहूं औने-पौने दामों में शासकीय नीलामी कर बेचना होगा। अब अधिकारी इस खराब गेहूं की नीलामी की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में आने वाली ग्राम पंचायत इंगोरिया में शासकीय गेहूं खरीदी केंद्र पर गेहूं खरीदी की गई थी। 20-21 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए करीब 250 मीट्रिक टन में गेहूं खुले में पड़े होने के कारण खराब हो गए। गेहूं आने के बाद समय पर परिवहन नहीं होने के कारण ये बर्बादी हुई है। अब यह गेहूं औने पौने दामों में शासकीय नीलामी कर बेचना होगा। अब अधिकारी इस खराब गेहूं की नीलामी की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
इस मामले मे बड़नगर एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि इस संबंध में मध्य प्रदेश वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से चर्चा हुई है। खराब हुए इस गेहूं की नीलामी कराई जा रही है और किसकी लापरवाही है यह भी देखा जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की गलती ना हो इसकी भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed