फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: 22 accused arrested for vandalizing Sardar Vallabhbhai Patel statue

Ujjain: सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा विवाद, तोड़फोड़ करने वाले 22 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 12:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Jan 2024 12:56 PM IST
सार

प्रतिमा विवाद में पुलिस ने 53 आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा मारपीट के साथ ही अन्य विभिन्न धाराओं में वीडियो फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज किया था।

विज्ञापन
Ujjain: 22 accused arrested for vandalizing Sardar Vallabhbhai Patel statue
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

तीन दिनों पूर्व उज्जैन जिले के थाना माकड़ौन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति की स्थापना और उसके पश्चात इसे हटाने को लेकर दो पक्षों मे विवाद हुआ था। जिस पर पुलिस ने 53 आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा मारपीट के साथ ही अन्य विभिन्न धाराओं में वीडियो फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य लोगों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि माकड़ौन थाना क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लगाने की बात को लेकर तीन दिनों पहले एक विवाद हुआ था। उस घटना में मालवीय और पाटीदार समाज के लोग आमने-सामने हो गए थे। आपने बताया कि मामले में कुछ लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने मालवीय समाज के लोगों के खिलाफ मारपीट करने के साथ ही पाटीदार समाज के लोगों के खिलाफ गलत तरीके से मूर्ति लगाने को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


इस मामले में कुल 53 लोगों के खिलाफ वीडियो फुटेज के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था। मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी शेष अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ हुआ था प्रकरण दर्ज
बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने मालवीय समाज के कमल जाल, मुकेश जाल, सेवाराम मालवीय, सुमित जाल, रोहीत मालवीय, नरेन्द्र मालवीय, राहुल मालवीय, अजय मालवीय, रामचन्द्र मालवीय, कन्हैयालाल मालवीय, महेन्द्र मालवीय, मन्जुबाई, यशोदाबाई, महीमा मालवीय, वन्दना मालवीय, गंगाबाई मालवीय, आशाबाई मालवीय, अन्तरबाई मालवीय, जगदीश चौहान, करण मालवीय, निर्भय मोगीया, श्याम चोहान चोहान, रवि जाल, रवि सोलंकी, रामप्रसाद जाल, सुनिल मालवीय, महेश कुसमारिया, कमल मालवीय, राहुल नरवरिया, जितेन्द्र चौहान, शुभम, पीरुलाल, सूरज बलाई, विजय बलाई, प्रेम मालवीय, नवीन बलाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है जब कि पाटीदार समाज के नितेश गामी, दिलीप गामी, विजय लाकड़, ओमप्रकाश पाटीदार, विनय सरिया, रवि पाटीदार, संजय पाटीदार, अंकित पाटीदार, ललित पाटीदार, भोला लाकड़, नितेश पाटीदार, जितेन्द्र गामी, कैलाशचन्द्र पाटीदार, संतोष बोहरा, मूलचंद लाकड़, विनोद गामी, अर्जुन पाटीदार एवं अन्य कुल 53 ज्ञात एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed