फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: 118 km long Panchkroshi Yatra from April 15, will end on 19th

Ujjain: पंचक्रोशी यात्रा 15 अप्रैल से, 118 किमी की परिक्रमा करने के बाद शिप्रा स्नान से होगा समापन

Fri, 03 Mar 2023 11:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 11:02 PM IST
सार

प्रसिद्ध पंचक्रोशी यात्रा इस बार 15 अप्रैल से प्रारंभ होगी। यात्रा का समापन 19 अप्रैल को होगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पंचक्रोशी यात्रा को लेकर तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Ujjain: 118 km long Panchkroshi Yatra from April 15, will end on 19th
उज्जैन में पंचक्रोशी यात्रा 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उज्जैन से निकलने वाली प्रसिद्ध पंचक्रोशी यात्रा इस बार 15 अप्रैल से प्रारंभ होगी। यात्रा का समापन 19 अप्रैल को होगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पंचक्रोशी यात्रा को लेकर तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


मान्यता है कि पंचक्रोशी यात्रा अनादिकाल से प्रचलित थी, जिसे राजा विक्रमादित्य ने प्रोत्साहित कर 14वीं शताब्दी से शुरू किया था जो कि अब तक चली आ रही है। स्कंदपुराण के अनुसार अनन्तकाल तक काशीवास की अपेक्षा वैशाख मास में मात्र पांच दिवस अवंतिवास का पुण्य फल अधिक है। वैसाख कृष्ण दशमी पर शिप्रा स्नान व नागचंद्रेश्वर पूजन के पश्चात यात्रा प्रारम्भ होती है, जो 118 किमी की परिक्रमा करने के बाद कर्क तीर्थवास में समाप्त होती है और तत्काल अष्टतीर्थ यात्रा आरम्भ होकर वैशाखा कृष्ण अमावस्या को शिप्रा स्नान के पश्चात पंचक्रोशी यात्रा का समापन होता है। 
विज्ञापन


कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पंचक्रोशी यात्रियों के लिये पड़ाव एवं उप पड़ाव पर की जाने वाली पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, टेन्ट आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। बताया कि पंचक्रोशी यात्रा एक बड़ा त्यौहार है, इसलिये सौंपे गये दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। पंचक्रोशी यात्रियों के लिये व्यवस्थाएं बेहतर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed