Jaipur News: उत्तराखंड के बाद अब राजस्थान में भी उठा UCC का मुद्दा, मंत्री मदन दिलावर ने कही ये बात
Rajasthan News: प्रदेश में यूनिफार्म सिविल कोड का मुद्दा उठने लगा, इसको लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य में समान नागरिक संहिता को लेकर ड्राफ्ट कमेटी बनाने का प्रस्ताव मंत्री परिषद की पहली बैठक में अपनी ओर से प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के बाद अब बीजेपी शासित राजस्थान राजस्थान में भी यूसीसी का मुद्दा गरमा गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य में समान नागरिक संहिता को लेकर ड्राफ्ट कमेटी बनाने का प्रस्ताव मंत्री परिषद की पहली बैठक में अपनी ओर से प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि 8 फरवरी से विधानसभा फिर से शुरू हो रही है। ऐसे में यूसीसी का मुद्दा सियासी रूप से भी अहम है। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मानसरोवर स्थित शिप्रा पथ थाने के सामने वीटी ग्राउंड पर अनशन कर रही तिरंगा गर्ल तंजीम मेरानी का अनशन तुड़वाया था।
पांच दिनों से अनशन पर बैठी मुस्लिम छात्रा
बता दें कि 20 साल की मुस्लिम छात्रा तंजीम मेरानी शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने, समान नागरिक संहिता लागू करने और नागरिकता संशोधन कानून को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर पिछले पांच दिन से अनशन पर बैठी हुई थी।
जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन
विधायक गोपाल शर्मा ने अनशन का संज्ञान लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी और उन्हें विषय से अवगत कराया तो शिक्षा मंत्री दिलावर स्वयं अनशन स्थल पहुंचे और तंजीम मेरानी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया था।
