फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Two-year-old child found missing from Ujjain railway station the accused wrote the reason for the theft

MP News: उज्जैन रेलवे स्टेशन से गायब बच्चा मिला, आरोपी ने लेटर में लिखी चोरी की वजह, पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप

Fri, 30 Dec 2022 11:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 11:56 AM IST
सार

उज्जैन रेलवे स्टेशन से लापता दो साल का बच्चा पुलिस को बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में अकेले बैठा मिल गया है। पुलिस को बच्चे के साथ एक लेटर भी मिला है, जिसमें आरोपी ने बच्चे को अगवा करने की वजह बताई है।

विज्ञापन
Two-year-old child found missing from Ujjain railway station the accused wrote the reason for the theft
रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी कर ले जाता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक दो से एक दो साल का बच्चा 27 दिसंबर को चोरी हो गया था, घटना के दो दिन बाद अगवा बच्चा बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस को मिल गया है। बच्चा ट्रेन में अकेले बैठा था, पुलिस को उसके पास से अगवा करने वाले आरोपी का एक लेटर भी मिला है, जिसमें आरोपी ने बच्चा चोरी करने की वजह बताई है। 
विज्ञापन


लेटर में आरोपी ने लिखा है कि बच्चे की मां ने ही मुझे बच्चा सौंपा था। उसने कहा था कि वो अगले स्टेशन पर बच्चे को मुझसे ले लेगी। मैंने उसकी बात मान कर बच्चे को ले लिया। लेकिन उसने मुझे धोखा दिया और अगले स्टेशन पर बच्चे को लेने नहीं आई। लेटर के सामने आने के बाद अब पुलिस पूरे मामले में मां की भूमिका संदिग्ध मानते हुए मां से पूछताछ में जुटी है। घटना वाले दिन बच्चे की मां ने बताया था कि वह दूध की बोतल धोने के लिए जब नल के पास गई तो एक अज्ञात आरोपी बच्चे को उठाकर ले गया, उसने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह उसे रोक नहीं पाई और आरोपी गायब हो गया, बाद में महिला ने जीआरपी थाना पुलिस के टीआई पर थप्पड़ मारने और अपशब्द कहने का आरोपी भी लगाया था, साथ ही मां का कहना था कि जब वह बच्चा चोरी होने की रिपोर्ट लिखाने पुलिस के पास गई थी, तो पुलिस ने उस पर ही बच्चा चोरी कराने का आरोप लगाया था। अब बच्चे के साथ मिले लेटर मिलने के बाद पुलिस का शक मां पर बढ़ गया है, पुलिस का मानना है कि बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी महिला का प्रेमी हो सकता है, जिसकी मदद से महिला ने बच्चे को गायब कराया था और बाद में आरोपी ने पुलिस के डर से बच्चे को छोड़ दिया और खुद फरार हो गया।
विज्ञापन


 बच्चे की मां वैष्णवी ने वारदात वाले दिन बताया था कि उसका उसके पति से किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद वह उज्जैन से भोपाल अपनी बड़ी मां के यहां जा रही थी, इसी दौरान उसका दो साल का बच्चा चोरी हो गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो एक व्यक्ति बच्चे को गोद में ले जाता दिखाई दे रहा था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed