{"_id":"643ab9dab568f058c204f926","slug":"two-sisters-were-to-be-married-a-week-before-the-sudden-death-of-the-brother-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहनाइयां रुदन में बदलीं: एक सप्ताह बाद होनी थी दो बहनों की शादी उसके पहले ही भाई की अचानक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहनाइयां रुदन में बदलीं: एक सप्ताह बाद होनी थी दो बहनों की शादी उसके पहले ही भाई की अचानक मौत
Sat, 15 Apr 2023 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 15 Apr 2023 08:21 PM IST
सार
उज्जैन जिले के नागदा में एक शादी वाले घर में गूंज रही शहनाइयां उस समय रुदन में बदल गईं जब घर के इकलौते बेटे की अचानक मौत हो गई। शुक्रवार रात को परिजनों ने जब युवक को जगाने का प्रयास किया तो वह बेसुध था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले के नागदा में एक शादी वाले घर में गूंज रही शहनाइयां उस समय रुदन में बदल गईं जब घर के इकलौते बेटे की अचानक मौत हो गई। शुक्रवार रात को परिजनों ने जब युवक को जगाने का प्रयास किया तो वह बेसुध था, उसे परिजन तुरंत उपचार के लिए नागदा के जनसेवा अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना नागदा शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर गांव रानी पिपलिया में हुई। कमल पिता सागर (28) को शुक्रवार रात परिजन गंभीर अवस्था में जनसेवा अस्पताल लेकर आए थे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमल मिस्त्री का काम करता था। घटना के दौरान उसके पिता गेहूं बेचने के लिए नागदा गए हुए थे। देर रात बहन ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं जागा तो उसने इसकी सूचना पिता सागर को दी थी।
23 अप्रैल को आने वाली थी बहनों की बरात
कमल घर का इकलौता चिराग था। 23 अप्रैल को उसकी दो बहनों की शादी होने वाली थी। उसको लेकर ही घर में तैयारियों का दौर जारी था। कहीं गेहूं की बिनाई की जा रही थी तो कहीं मंगल गीत गाए जा रहे थे, लेकिन इन सबके बीच अचानक इस घटना से मातम छा गया।
विज्ञापन
नागदा थाना प्रभारी श्याम शर्मा के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले का खुलासा होगा। जल्द ही हम मृतक के परिजनों के भी बयान लेंगे, ताकि इस मामले को जल्द सुलझाया जा सके।
पति-पत्नी के बीच विवाद की बात भी सामने आई
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम को कमल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूत्र यह भी बताते हैं कि दोनों के बीच बच्चा नहीं होने की बात को लेकर आए दिन बहस होती रहती थी।