{"_id":"677600f09f9ff877cd061fd9","slug":"two-people-died-when-a-car-rammed-into-a-container-parked-in-ujjain-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Accident: खड़े कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत…तीन हुए गंभीर घायल; महाकाल दर्शन करने आ रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Accident: खड़े कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत…तीन हुए गंभीर घायल; महाकाल दर्शन करने आ रहे थे सभी
Thu, 02 Jan 2025 08:28 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:28 AM IST
सार
Ujjain Accident: कोहरे के कारण रूनीजा रोड पर फोरलेन ब्रिज पर कार बेकाबू होकर खड़े कंटेनर में जा घुसी। कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में मौके पर चालक सहित दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
खड़े कंटेनर में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आ रहे पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। रूनीजा रोड पर फोरलेन ब्रिज पर स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू होकर खड़े कंटेनर में जा घुसी। इस भीषण घटना में दो की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन की गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को शासकीय अस्पताल बड़नगर लाया गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय उज्जैन रैफर किया गया। दोनों शवों का पीएम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। कार चालक सहित पांचों युवक राजगढ़ (धार) के रहने वाले हैं। जो कि नववर्ष में भगवान महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। उसी दौरान रात रात 2.30 बजे दुर्घटना हो गई। शवों का पीएम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
राजगढ़ निवासी 24 वर्षीय चालक हर्षदीप पिता पंकज सिंह कार से आयुष (18), कान्हा (19), विकास (18), कान्हा उर्फ हर्षित को लेकर बुधवार की दरमियानी रात में उज्जैन महाकाल दर्शन करने लेकर जा रहा था। रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच रूनीजा रोड फोरलेन ब्रिज पर कार बेकाबू होकर खड़े कंटेनर में घुस गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में चालक हर्षदीप और कान्हा की मौके पर मौत हो गई। जबकि विकास, आयुष और कान्हा उर्फ हर्षित तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक हेमंत कटारे, आरक्षक रूपेश पलें सहित अन्य पुलिसकर्मी बड़नगर शासकीय अस्पताल लेकर आए, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर हालत होने से जिला चिकित्सालय उज्जैन रेफर किया गया। दुर्घटना में मृत चालक और एक अन्य युवक का पीएम शासकीय अस्पताल हुआ। पीएम के पश्चात शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच में लिया है।
कार में हुई आमने-सामने की भिड़ंत एक की मौत, एक घायल
वहीं उज्जैन मार्ग पर ढाबला एवं गोयलागांव के बीच बुधवार की दरमियानी रात करीब 9 बजे दो कारों की भिड़ंत में एक कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए इंदौर रेफर किया है। दुर्घटना के बाद दूसरी कार का चालक अपना वाहन मौके से भगा ले गया। भेरूगढ़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार खाचरौद के निकट ग्राम मलवासा निवासी 55 वर्षीय बाबूलाल पिता रतनलाल पांचाल एवं उनकी पत्नी भावना कार से उज्जैन बापू नगर अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। चौधरी ढाबे के निकट सामने से आ रही कार से उनकी कार टकरा गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन भगा ले गया। दुर्घटना में बाबूलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी भावना गंभीर घायल हो गई। क्षेत्र के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भिजवाया, जहां बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार मृतक बाबूलाल विद्युत वितरण कंपनी में लाइनमैन थे।
