फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Two people came under the grip of high tension line while hoisting the flag on the temple in Ujjain

MP News: उज्जैन में मंदिर पर झंडा लगाने चढ़े दो लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, एक की हालत गंभीर

Mon, 28 Aug 2023 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 04:46 PM IST
सार

उज्जैन में मंदिर का ध्वज लगाने के दौरान दो लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। काफी ऊंचाई से दोनों नीचे आ गिरे। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Two people came under the grip of high tension line while hoisting the flag on the temple in Ujjain
Electric Shock

विस्तार

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाने के समीप मंदिर पर झंडा लगाने चढ़े दो लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और करंट से नीचे जा गिरे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि थाने के सामने स्थित मंदिर है, जिसमें शिवलिंग तथा माताजी की प्रतिमाएं विराजित होती हैं। सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी ने वहीं रहने वाले लाखन पिता कमल बागरी और भोला पिता जयराम नामक दो लोगों को बुलाया और मंदिर के शिखर पर ध्वज लगाने को कहा। इस पर दोनों ध्वज लेकर मंदिर के ऊपर चढ़े। मंदिर का ध्वज लोहे के पाइप में लगा रखा था और ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जैसे ही दोनों ने पाइप ऊपर किया, वह बिजली के तारों से टकरा गया और लाखन और भोला करंट से झुलसकर नीचे जा गिरे। इस दौरान वहां भीड़ लग गई तथा पुलिस भी पहुंच गई। करंट का शिकार हुए दोनों युवकों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि करंट से लाखन ज्यादा झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed