{"_id":"63fb822cebd56b420a04a693","slug":"two-devotees-presented-silver-crowns-to-mahakal-one-weighing-3-kg-320-grams-and-the-other-weighing-two-kg-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: महाकाल को दो भक्तों ने भेंट किए चांदी के मुकुट, एक 3 किलो 320 ग्राम का तो दूसरे का वजन दो किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: महाकाल को दो भक्तों ने भेंट किए चांदी के मुकुट, एक 3 किलो 320 ग्राम का तो दूसरे का वजन दो किलो
Sun, 26 Feb 2023 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 09:53 PM IST
सार
महाकाल को नई दिल्ली से आए श्रद्धालु ने तीन किलो 320 ग्राम वजन का चांदी का मुकुट भेंट किया है, वहीं धार जिले के एक भक्त ने दो किलो चांदी का मुकुट बाबा महाकाल को अर्पित किया है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल को भेंट किया गया चांदी का मुकुट।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दो भक्तों ने बाबा महाकाल को चांदी के मुकुट अर्पित किए हैं। एक भक्त ने 3 किलो 320 ग्राम चांदी का मुकुट व दूसरे भक्त ने 2 किलो चांदी का मुकुट भगवान महाकाल को अर्पित कराया है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन को आते हैं। यहां आने वाले भक्तों की मुराद भगवान महाकाल पूरी करते हैं तो भक्त सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही नगद राशि भगवान के चरणों में अर्पित करके जाते हैं। रविवार को वैशाली नगर, नई दिल्ली से आए श्रद्धालु अनिल शुक्ला ने पं. राजेश व्यास की प्रेरणा से तीन किलो 320 ग्राम वजन का सुन्दर, ॐ, स्वस्तिक, त्रिशूल आदि का नक्काशीदार चांदी का मुकुट भगवान महाकाल को समर्पित किया। वहीं छोटी सागोर, जिला धार, मध्यप्रदेश से पधारे श्रद्धालु सुनेर सिंह छड़ोदि ने बाबा श्री महाकाल को लगभग 2 किलोग्राम चांदी का मुकुट भेट किया जिसे उदेनिया ने प्राप्त कर दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान की।

महाकाल महाराज को भेंट किए रजत मुकुट में त्रिशूल, स्वस्तिक की नक्काशी की गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
अप्रत्यक्ष रूप से भी करते हैं दान
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आने वाले कई भक्त अप्रत्यक्ष रूप से भी दान करते हैं। गुप्तदान करने वाले भक्त मंदिर में लगी दान पेटी में सोने चांदी के आभूषण गुप्त दान के रूप में डाल दिए जाते हैं। वहीं कई भक्त भेंट पेटी में भगवान महाकाल को विदेशी करेंसी भी अर्पित करते हैं। भेंट पेटी खोलने के दौरान सोने चांदी की कई सामग्री और विदेशी करेंसी भी निकलती है। हालांकि भेंट पेटी में मिलने वाली राशि और सामग्री गुप्त दान में प्राप्त होती है।