{"_id":"65e3d6397c9e5645a90d4e46","slug":"turmeric-is-being-applied-to-mother-goddess-in-gadkalika-temple-also-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: प्रतिदिन दूल्हा बन रहे महाकाल, गढ़कालिका मंदिर में भी माता को लगाई जा रही हल्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: प्रतिदिन दूल्हा बन रहे महाकाल, गढ़कालिका मंदिर में भी माता को लगाई जा रही हल्दी
Sun, 03 Mar 2024 07:15 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:15 AM IST
सार
Ujjain News: भले ही शिवरात्रि महापर्व 8 मार्च को पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन धार्मिक नगरी उज्जैन में इस उत्सव की धूम अभी से नजर आने लगी है। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में यह उत्सव प्रतिदिन मनाया जा रहा है। जिसमें 9 दिवसीय शिव नवरात्रि महोत्सव के तहत प्रतिदिन बाबा महाकाल का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतिदिन दूल्हा बन रहे महाकाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़कालिका मंदिर की शासकीय पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने बताया कि शिव विवाह के अवसर पर गढ़कालिका माता मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर में प्रतिदिन माता जी का अभिषेक-पूजन व महाआरती कर नियमित रूप से भोग तो लगाया ही जा रहा है, लेकिन प्रतिदिन किए जाने वाले पूजन अर्चन के साथ ही माता जी को हल्दी, मेहंदी लगाने की परंपरा का भी प्रतीकात्मक रूप से निर्वहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर में प्रतिदिन आने वाली महिला श्रद्धालु भी इस उत्सव में शामिल होकर वधु के गीत गा रही है। जिससे मंदिर में माता के विवाह का एक अलग ही नजारा दिखाई दे रहा है। महंत करिश्मा नाथ ने बताया 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर इसका समापन होगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं आयोजन मंदिर मे किए जाएंगे।
विज्ञापन
पूजन सामग्री की शुद्धता का रखा ध्यान
महंत करिश्मा नाथ ने बताया की 29 फरवरी से मंदिर मे महाशिवरात्रि विवाह उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। मंदिर मे गणेश पूजन, माता पूजन, महावर एवं हल्दी मेहंदी की रस्म अदा की गई। आपने बताया कि माता जी को चढ़ाई जाने वाली हल्दी मेहंदी पूरी शुद्धता के साथ तैयार की गई है।
विज्ञापन
