{"_id":"66dd941b23debe7100030545","slug":"trolley-driver-hits-cattle-4-dead-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2082501-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: ट्राले की टक्कर से चार गोवंशों की मौत, भीड़ ने चालक की पिटाई कर अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: ट्राले की टक्कर से चार गोवंशों की मौत, भीड़ ने चालक की पिटाई कर अस्पताल में भर्ती कराया
Sun, 08 Sep 2024 06:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:12 PM IST
सार
चालक कुलदीप हिमाचल प्रदेश से ट्राला लेकर इंदौर जा रहा था। तभी रास्ते में ये घटना हो गई। गुस्साई भीड़ ने चाल का इतनी बुरी तरह पीटा की उसका सिर फूट गया। वहीं चालक का कहना है कि गोवंश को आगे जा रहे अन्य ट्रक ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
भीड़ ट्राला चालक को पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश से इंदौर जा रहे ट्रॉला ने घट्टिया थाना क्षेत्र के पिपलई मेन रोड पर 5 गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में चार गोवंश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक कुलदीप सिंह को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। गंभीर चोटें आने के बाद पुलिस ने कुलदीप को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के बाद भीड़ में से किसी ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
जानाकरी के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश से ट्राला लेकर इंदौर जा रहे ड्राइवर ने घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलई मेन रोड पर पांच गोवंश को टक्कर मारी। जिनमें से 4 की मौत हो गई। लोगों ने ट्रॉला चालक को पकड़कर उसकी इतनी पिटाई कर दी कि उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि पिपलई मेन रोड से गुजर रहे ट्रॉला क्रमांक एचपी 12 क्यू 5172 के चालक ने रोड पर घूम रहे 5 गोवंश को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 4 गोवंश की मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों ने ट्राला चालक कुलदीप सिंह 50 वर्ष निवासी राजपुरा हिमाचल प्रदेश को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। कुलदीप का सिर फूट गया और उसकी पीट व हाथ पैरों में डंडों से चोट के निशान हैं। भीड़ में से ही किसी व्यक्ति ने पुलिस व एम्बुलेंस को भी फोन किया। पुलिस ने कुलदीप को घायल हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
मोबाइल और रुपये भी छीने
जिला चिकित्सालय में उपचार करा रहे ड्राइवर कुलदीप ने बताया कि उनके ट्रक के आगे ट्रक चल रहे थे। मेरे ट्रक से एक गोवंश टकराया था, जबकि अन्य गोवंश दूसरे ट्रक से टकराए थे। बावजूद इसके भीड़ ने मारपीट कर मेरा सिर फोड़ दिया। मोबाइल और सात हजार रुपये भी छीन लिए और कपड़े फाड़ दिए।