फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Three students going to take the exam in Ujjain were hit by a bus full of processions seriously injured

Ujjain: परीक्षा देने जा रहे थे पहुंच गए अस्पताल, बरातियों से भरी बस ने मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 06 Mar 2023 09:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Mar 2023 09:33 PM IST
सार

घटिया थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह बोर्ड की परीक्षा देने के लिए तीन छात्र बाइक से जा रहे थे। तीनों ने गेल गैस प्लांट के पास बाइक में पेट्रोल भरवाया और मेन रोड पर आए। उसी दौरान उज्जैन की ओर से आ रही बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीनों छात्र घायल हो गए।

विज्ञापन
Three students going to take the exam in Ujjain were hit by a bus full of processions seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र में तीन छात्र बाइक से परीक्षा देने जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बरातियों से भरी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों छात्र घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


घटिया थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम जलवा में रहने वाले तीन छात्र आज सुबह परीक्षा देने के लिए बाइक से उज्जैन आ रहे थे। सुबह जब वे गेल कंपनी के पास पेट्रोल पंप के समीप से गुजर रहे थे, उसी दौरान तेज गति से आई बस ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल घटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


उज्जैन की ओर से आ रही थी बस
घटिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह बोर्ड की परीक्षा देने ग्राम जलवा निवासी संदीप गुजराती, संजय मालवीय और विकास मालवीय तीनों बाइक से घर से निकले थे। तीनों ने गेल गैस प्लांट के पास बाइक में पेट्रोल भरवाया और मेन रोड पर आए। उसी दौरान उज्जैन की तरफ से आ रही बरातियों से भरी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई सिंह ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया गया है, लेकिन ड्राइवर मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed