{"_id":"65bf0cbdb18bf22d25005419","slug":"three-months-after-soybean-theft-police-registered-a-case-against-the-miscreants-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: 36 हजार की सोयाबीन चोरी के मामले में तीन माह बाद हरकत में आई पुलिस, अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: 36 हजार की सोयाबीन चोरी के मामले में तीन माह बाद हरकत में आई पुलिस, अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज
Sun, 04 Feb 2024 09:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:34 AM IST
सार
सोयाबीन चोरी के मामले में तीन माह बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर रोड ग्राम निनौरा में 21-22 नवम्बर 2023 की रात बदमाशों ने सूर्यदेव नगर इंदौर में रहने वाले राजेश पिता नारायण उपाध्याय के गोडाउन का ताला तोड़कर 50-50 किलो सोयाबीन से भरे 18 कट्टे चोरी किए थे। इस मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने 36 हजार की सोयाबीन चोरी होने पर शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू की थी। अब तीन माह बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। वारदात में वाहन का उपयोग किया गया था, उस वाहन की जानकारी सामने आने पर पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले घट्टिया थाना क्षेत्र में भी वेयर हाउस से हजारों रुपये कीमत का अनाज बदमाशों ने चोरी कर लिया था। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार वेयर हाउस और गोडाउन को निशाना बनाया जा रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि पूरे जिले में एक ही गिरोह अनाज चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
