फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Three died due to cold in Ujjain Doctor told blood clotting as the reason for death

MP में ठंड से तीन की मौत: डॉक्टर ने खून का थक्का जमना बताई जान जाने की वजह, प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल

Thu, 12 Jan 2023 12:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 12:45 PM IST
सार

उज्जैन में कड़ाके की ठंड से तीन भिक्षुकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह ठंड के चलते खून का ठक्का जमने और हार्ट अटैक को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Three died due to cold in Ujjain Doctor told blood clotting as the reason for death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में ठंड से तीन भिक्षुकों की मौत होने का मामला सामने आया है। कई भिक्षुक और बेसहारा लोग फुटपाथ पर ही सोते हैं। बीती रात इन्हीं में से तीन लोगों की मौत हो गई। डॉक्टर ने तीनों की मौत ठंड के कारण खून का थक्का जमने से आए हार्ट अटैक के कारण होना बताया है। वहीं, घटना के सामने आने के बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाकाल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की लाश मिलने से पुलिस-प्रशासन सकते में आ गया। तीनों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए। यहां पोस्टमार्टम में खून का थक्का जमने से हार्टअटैक के चलते मृत्यु होने की बात सामने आई है। इन मौतों के बाद बड़ा सवाल यह भी है कि कड़ाके की ठंड में भिक्षुक खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे हैं, इनके लिए ठंड से बचाव की सुविधाएं कम हैं। बुधवार को उज्जैन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा।
विज्ञापन


महाकाल थाना क्षेत्र में मिली थी लाश
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नृसिंह घाट क्षेत्र, गणगौर दरवाजा व भारत माता आश्रम के समीप तीन वृद्ध भिक्षुकों के शव मिले। एक साथ तीन मौतों की सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस भी चौक गई। पुलिस ने लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की व शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मृत भिक्षुकों की उम्र 70 से 75 साल के लगभग थी। इनमें से एक की पहचान नागू राव पिता बाबूजी के रूप में हुई है। महाकाल थाना के एसआई जाटव ने तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराए। महाकाल थाना एसआई बीएस मंडलोई ने बताया कि तीनों भिक्षुकों के शव अलग-अलग मिले। उनके ऊपर सिर्फ चादर थी, कुछ खास ओढ़ने को नहीं था, कड़ाके की ठंड है। भिक्षुकों की मौत हार्टअटैक से हुई व वे बीमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून का थक्का जमने व हार्ट अटैक से हुई मौत
महाकाल थाना क्षेत्र में एक साथ जब तीन अलग-अलग स्थान पर तीन भिक्षुकों की मौत की खबर लगी तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बीच अफवाह यह फैली की जहरीली शराब झिंझर से हुई है। हालांकि महाकाल थाना पुलिस व पोस्टमार्टम करने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने नकार दिया। हार्टअटैक ही वजह बताई। पीएम करने वाले जिला अस्पताल के डॉ. अजय दंडोतिया ने मृत्यु का कारण खून का थक्का जमने की वजह से हार्टअटैक आना बताया है।


जिला अस्पताल मे भर्ती भिक्षुक ने भी दम तोड़ा
तीन लाशें तो महाकाल क्षेत्र से मिली। इस बीच जिला अस्पताल में भर्ती इसी क्षेत्र के एक भिक्षुक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिन से भर्ती था। महाकाल थाना पुलिस ने बताया मृतक की पहचान शेरसिंह 35 साल निवासी झाबुआ के रूप में हुई। वह बीमार था व इलाज के चलते मृत्यु होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed