फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three candidates fell unconscious while running during constable recruitment process

Ujjain: आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में दौड़ते वक्त तीन अभ्यर्थी गिरकर बेहोश, उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 21 Oct 2024 01:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 01:22 PM IST
सार

MP: महानंदानगर स्पोर्ट्स एरिना में चल रही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान 800 मीटर की दौड़ के दौरान तीन अभ्यर्थी गश खाकर गिरे और बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन
Three candidates fell unconscious while running during constable recruitment process
आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में दौड़ते वक्त तीन अभ्यर्थी बेहोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानंदानगर स्पोर्ट्स एरिना में चल रही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान 800 मीटर की दौड़ के दौरान तीन अभ्यर्थी गश खाकर गिरे और बेहोश हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। महानंदानगर में दो दिन से आरक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यहां अभ्यर्थी दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार संदीप पिता मोहनलाल परमार निवासी उन्हेल, सुमेरसिंह निवासी रतलाम व राहुल को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि तीनों आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण दे रहे थे और 800 मीटर की दौड़ लगाते वक्त उनकी हार्टबीट बढ़ गई तथा वे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एक अभ्यर्थी को सीपीआर देना पड़ा
संदीप को गंभीर हालत में चरक अस्पताल लेकर आए। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राहुल निवासी आगर रोड की भी दौड़ लगाते वक्त तबीयत बिगड़ गई थी । 800 मीटर दौड़ पूरी करने के बाद राहुल की हार्ट बीट रूकने लगी। वह बेहोश होकर गिर गया। एंबुलेंस में उसे डाला और सीपीआर देते हुए चरक अस्पताल तक लेकर आए। यहां राहुल को आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed