{"_id":"654671e04e3fc214970fb5e8","slug":"those-who-threw-petrol-bomb-at-ujjain-agar-road-liquor-shop-identified-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: शराब दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने वालों की हुई पहचान; आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: शराब दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने वालों की हुई पहचान; आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित
Sat, 04 Nov 2023 10:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:09 PM IST
सार
आगर रोड पर शराब की दुकान पर कीमत से अधिक शराब के रुपये लेने पर दोनों युवकों का एजेंट से विवाद हुआ और इस विवाद से नाराज होकर दोनों युवकों ने पेट्रोल बम फेंककर हमला किया था।
विज्ञापन
पेट्रोल बम फेंकने के आरोपी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आगर रोड स्थित शराब की दुकान पर पेट्रोल बम बनाकर फेंकने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर ली है। दोनों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कीमत से ज्यादा में शराब बेचने पर पर दो लोगों ने आगर रोड स्थित शराब की दुकान पर पेट्रोल बम बनाकर फेंक दिया था, जिससे न सिर्फ शराब की दुकान में आग लग गई थी, बल्कि कुछ लोग इस आगजनी से झुलस भी गए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए दोनों युवकों की सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर शिनाख्त करने के प्रयास किए। दोनों आरोपियों को पहचान लिया गया है और इनके खिलाफ 5-5 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी जयंत राठौड़ ने बताया कि आगर रोड कोयला फाटक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर शुक्रवार को दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंक दिया था। पेट्रोल बम फेंकते ही बम फूट गया और चारों तरफ आग लग गई थी, जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। बम से लगी आग में दुकान पर खड़े दो लोग भी झुलस गए थे। घटना के बाद दोनों युवक भाग गए थे।
विज्ञापन
कीमत से अधिक शराब देने पर हुआ था विवाद
शराब की दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने के पीछे जो विवाद हुआ था, उसमें दो युवक शराब दुकान पर शराब लेने आए थे और कीमत से अधिक शराब के रुपये लेने पर दोनों युवकों का एजेंट से विवाद हुआ और इस विवाद से नाराज होकर दोनों युवकों ने पेट्रोल बम फेंककर हमला किया था और फरार हो गए थे। पुलिस ने शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पहचान कर घटना के आरोपी विपिन उर्फ भैया परिहार पिता हरनाम सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी सुदामा नगर और राहुल पिता गोविंद नानेरिया निवासी संख्या राजा प्रसूति गृह के पीछे देवास गेट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं दोनों की गिरफ्तारी के लिए आरोपी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
