{"_id":"652d6d49dff779f91203a3f5","slug":"those-who-pelted-stones-at-vande-bharat-were-fined-and-released-they-were-throwing-stones-to-save-the-buffalo-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: वंदे भारत पर पथराव करने वालों को जुर्माना लगाकर छोड़ा, भैंस को बचाने के लिए पत्थर फेंक रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat: वंदे भारत पर पथराव करने वालों को जुर्माना लगाकर छोड़ा, भैंस को बचाने के लिए पत्थर फेंक रहे थे
Mon, 16 Oct 2023 10:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:35 PM IST
सार
वंदे भारत पर पत्थर फेंकने वालों पर आरपीएफ ने कार्रवाई की है। दो लोगों पर जुर्माना लगाकर हिदायत दी है। पता चला है मवेशी पर पत्थर फेंकने के दौरान ट्रेन के शीशे टूट गए थे।
विज्ञापन
इंदौर नागपुर वंदे भारत पर पथराव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर चिंतामण क्षेत्र में पथराव मामले में आरपीएफ ने दो लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। पता चला है कि ये लोग ट्रेक के पास से गुजर रही भैंस को बचाने के लिए उसे पत्थर मार रहे थे, वही पत्थर ट्रेन के शीशे पर जा लगे।
इंदौर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अनुज ने बताया कि इंदौर से भोपाल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर 10 व 11 अक्टूबर को सुबह 6.50 बजे उज्जैन सेक्शन के चिंतामण स्टेशन के समीप पहुंचने पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर फेंके गए थे। इससे कोच नंबर सी-6 व सी-7 इससे अंदर सवार यात्री सहम गए थे। ट्रेन मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
अनुज ने बताया कि इस मामले मे रेलवे की धारा 154 के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद जब चिंतामण क्षेत्र में पहुंचकर जांच की गई तो पता चला कि क्षेत्र में रहने वाले किसानों ने गलती से ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए थे। इन किसानों के मकान पटरी से लगे हुए हैं। जहां पशु भी बांधे जाते हैं। अनुज ने बताया कि सुबह के समय जब किसानो की भैंस पटरी के समीप थी। तब यह भैंस ट्रेन से टकराकर किसी हादसे का शिकार ना हो जाए इसीलिए किसानों ने भैंस पर पत्थर फेंके थे, लेकिन गलती से यह पत्थर ट्रेन पर लग गए। अनुज ने बताया कि इस मामले में पत्थर फेंकने वाले दोनो लोगो के खिलाफ एक 1000-1000 का जुर्माना लगाकर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।