{"_id":"65a648df388c142a830c8f14","slug":"third-accused-gets-bail-in-the-case-of-spitting-on-baba-mahakal-ride-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल की सवारी पर थूकने का मामला, तीसरे आरोपी को मिली जमानत, मकान पर चल चुका है बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल की सवारी पर थूकने का मामला, तीसरे आरोपी को मिली जमानत, मकान पर चल चुका है बुलडोजर
Tue, 16 Jan 2024 02:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:44 PM IST
सार
Ujjain News: पिछले वर्ष 17 जुलाई 2023 को बाबा महाकाल की सवारी के दौरान भक्तों पर थूकने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा था। इसमें से दो को पहले ही जमानत मिल गई थी, जबकि तीसरे आरोपी को अब जमानत मिली है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की सवारी पर थूकने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रावण व भादो मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी 17 जुलाई 2023 को भक्तों पर थूकने का वीडियो सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्शन में आते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा था। इसमें से तीसरे आरोपी को भी अब जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
दो थे नाबालिग
इस मामले में एक आरोपी के पिता अशरफ हुसैन मंसूरी से कहा, मैं यह कहना चाहूंगा कि अल्लाह के कारण मेरे बच्चे सही सलामत घर आ गए हैं। मुझे इस केस से कुछ भी लेना-देना नहीं है। दो बच्चे जो नाबालिग थे, उनकी जमानत 68 दिन में हो गई थी। एक लड़का जो कि बालिग था, उसकी 5 महीने में हुई।
विज्ञापन
आरोपियों का रिकॉर्ड चेक करवाया गया
बता दें कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम ने एक आरोपी के घर पर भी कार्रवाई की थी। उसका 3 मंजिला अवैध मकान बुलडोजर से तोड़ दिया गया था। इसको लेकर एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने कहा था कि आरोपियों का रिकॉर्ड चेक करवाया गया था।
विज्ञापन
