{"_id":"6451f0a24e070918fc0db3a3","slug":"thieves-stole-a-sack-of-wheat-on-a-motorcycle-from-the-agricultural-produce-market-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कृषि उपज मंडी में अनाज चोरों का धावा, दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर चुराकर ले गए गेहूं की बोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कृषि उपज मंडी में अनाज चोरों का धावा, दिनदहाड़े मोटरसाइकिल पर चुराकर ले गए गेहूं की बोरी
Wed, 03 May 2023 10:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैनउज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैनउज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 10:56 AM IST
सार
उज्जैन की कृषि उपज मंडी में इन दिनों चोरों का बोलबाला है। चोर दिन दहाड़े ही मंडी से गेहूं की बोरियां चोरी कर ले जा रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने सीसीटीवी से दो चोरों की पहचान की है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद दोनों चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन की कृषि उपज मंडी में गेहूं की बंपर आवक के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ने लगी है, जहां अब दिनदहाड़े ही चोर अनाज चुरा रहे हैं। इसकी शिकायत चिमनगंज थाना पुलिस तक पहुंची है। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए दो मोटरसाइकिल चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि मंगल ट्रेडिंग कंपनी के राकेश अग्रवाल की अनाज की फड़ से 1 मई 2023 को दोपहर में करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात लोगों ने एक बोरी गेहूं मोटर साइकिल पर रखा और इसे चोरी कर ले गए। अग्रवाल ने पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। मंडी प्रशासन को भी सूचित किया है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दो मोटर साइकिल सवार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सीसीटीवी से हुई चोरों की हो पहचान
बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इन युवकों की पहचान कर ली है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।