फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   There was much fanfare on the birth anniversary of Guru Nanak Dev.

Ujjain: गुरुनानक देव के जन्मोत्सव की मची धूम, नगर कीर्तन के साथ हुआ गुरुबाणी कीर्तन व लंगर का आयोजन

Mon, 27 Nov 2023 11:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 27 Nov 2023 11:01 AM IST
सार

Ujjain: सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव जी का दो दिवसीय प्रकाश पर्व महोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उत्सव की मुख्य धूम गुरुनानक घाट गुरुद्वारे पर नजर आ रही है। रविवार से शुरू हुए दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन नगर कीर्तन के दल ने समां बांधा और शाम को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर के सभी गुरुद्वारों को विद्युत लाइटों से रोशन किया गया जो कि आकर्षण का केंद्र बने रहे। 

विज्ञापन
There was much fanfare on the birth anniversary of Guru Nanak Dev.
गुरुनानक देव के जन्मोत्सव की मची धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिख समाज के संभागीय प्रवक्ता एसएस नारंग ने बताया कि नगर कीर्तन और गुरबाणी कीर्तन के साथ इस उत्सव की शुरुआत हुई। इच्छपाल सिंघ, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, गुरराज सिंह प्रचारक अमृतसर, ज्ञानी सुरजीत सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा द्वारा गुरु नानक घाट पर गुरबाणी कीर्तन एवं गुरमत विचार का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


जिसके बाद अखंड पाठ की समाप्ति व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरूनानक घाट गुरूद्वारा पर लंगर का आयोजन किया गया। श्री नारंग ने बताया कि आज संध्या 6.30 बजे से शाम 7 बजे तक रहीरास का पाठ होगा। रात्रि 7 बजे से गुरबाणी-कीर्तन, मंगलाचरण एवं समाप्ति होगी। वहीं रात 7 से 8 तक दीपमाला आतिशबाजी एवं पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


नगर कीर्तन भी निकला
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन सुबह निकास चौराहा स्थित गुरुद्वारा माता गुजरी से प्रारंभ होकर कंठाल चौराहा, सती गेट, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, दानीगेट, छोटा पुल होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक घाट पर पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। वहीं सिख समाज की महिलाएं सफेद वस्त्र एवं केसरिया दुपट्टे धारण किए हुए थी। पुरुष केसरिया पगड़ी धारण किए हुए थे। इस दौरान सिख धर्म का शोर्य प्रदर्शन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन की इन्होने शोभा बढ़ाई
कार्यक्रम में संत बाबा कश्मीर सिंघ, संत बाबा सुखविंदर सिंघ, बाबा त्रिलोचन सिंघ प्रबंधक श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर सुरेंद अरोड़ा, चरणजीत सिंह कालरा, इकबाल सिंह गांधी ,सुरजीत सिंह डग, पुरुषोत्तम सिंह चावला, आत्मा सिंह विग, महेंद्र सिंह बिग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed