फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The young man leaving his brother committed suicide by jumping into the Sripa river

Ujjain: पहले पत्नी को किया मैसेज फिर लगाई छलांग…भाई को छोड़कर आ रहा युवक पुल से कूदा; कर्ज से था परेशान

Tue, 28 May 2024 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 May 2024 02:33 PM IST
सार

Ujjain: नागदा बायपास रोड होटल शांति पैलेस के पीछे स्थित हाटकेश्वर ब्रिज से आज सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक युवक द्वारा ब्रिज से नीचे कूदे जाने पर यहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन जब तक उसे बचाने के प्रयास किए जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
The young man leaving his brother committed suicide by jumping into the Sripa river
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएसपी दीपिका शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि नागदा बायपास रोड पर स्थित तिरुपति प्लैटिनम कॉलोनी में रहने वाले विश्वास पिता भगवान दास मालानी उम्र 30 वर्ष आज सुबह अपने भाई को रॉयल ट्रेवल्स की बस में बैठाने गया था। यहां से जब वह वापस घर की और लौट रहा था, तभी उसने अपनी पत्नी को मोबाइल पर एक मैसेज किया और उसके बाद पुल से छलांग लगा दी। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही हम घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 पुलिस जांच में खुलेंगे राज
बताया जाता है कि विश्वास के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट को मृतक के परिजनों ने तो नहीं देखा है, लेकिन मृतक के काका किशोर मालानी ने बताया कि पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिस पर उसने उन लोगों के नाम लिख रखे हैं जो कि उसे रूपयो को लेकर लगातार परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन


पत्नी को किया था मैसेज
बताया जाता है कि जब विश्वास अपने भाई को इंदौर की बस में बैठने गया था, उस समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन वहां से लौटते समय शांति पैलेस के पीछे स्थित हाटकेश्वर ब्रिज से कूदने के पहले उसने अपनी पत्नी को मैसेज किया था कि मैं घर छोड़कर शिप्रा में डूबने जा रहा हूं मैंने सुसाइड नोट में उन सभी के नाम लिख दिए हैं जो कि मुझे परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल से मिली चप्पल और गाड़ी की चाभी
बताया जाता है कि पुलिस ने पुल से मृतक विश्वास की चप्पल और उसके गाड़ी की चाभी जब्त की है, जिसे छोड़कर मृतक पुल से नीचे कूद गया था। वैसे विश्वास के पुल से कूदने के बाद कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन जब तक वह उसे बचाते तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed