फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The unique form of Baba Mahakal was seen in the Bhasma Aarti of Ganga Dussehra

Ujjain: गंगा दशहरे की भस्म आरती में दिखा बाबा महाकाल का अनोखा स्वरूप, शीश पर नजर आई मां गंगा; पहनाई गई पगड़ी

Sun, 16 Jun 2024 07:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Jun 2024 07:41 AM IST
सार

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। 
 

विज्ञापन
The unique form of Baba Mahakal was seen in the Bhasma Aarti of Ganga Dussehra
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरे की भस्म आरती में बाबा महाकाल का अनोखा स्वरूप दिखा। बाबा महाकाल को मोगरे की बनी पगड़ी पहनाई गई। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज गंगा दशहरे की तिथि व रविवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें उनके शीश पर मां गंगा को अवतरित किया गया, साथ ही मोगरे का हार अर्पित कर पगड़ी पहनाई गई। जिसे सभी श्रद्धालु देखते ही रह गए। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed