{"_id":"65cc8cb2f72f2fb6c1090a82","slug":"the-stress-of-neet-exam-was-so-great-that-19-year-old-student-consumed-poison-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नीट की परीक्षा का इतना तनाव बढ़ा कि 19 साल के छात्र ने खा लिया जहर, अस्पताल में तड़पते हुए तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नीट की परीक्षा का इतना तनाव बढ़ा कि 19 साल के छात्र ने खा लिया जहर, अस्पताल में तड़पते हुए तोड़ा दम
Wed, 14 Feb 2024 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:19 PM IST
सार
MP News: उज्जैन में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्र नीट की परीक्षा को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के ताजपुर में रहने वाला छात्र नीट की पढ़ाई कर रहा था और परीक्षा पास करने के तनाव में उसने जहर खा लिया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार रात में छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि तनाव में छात्र ने जान दी है। परिजनों के बयान लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है।
विज्ञापन
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि ताजपुर निवासी हर्षित पिता प्रकाश मालवीय (19) नीट की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने मंगलवार की दोपहर में जहर खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर आए। छात्र के माता-पिता उज्जैन आए हुए थे। सूचना लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई सूचना
इधर, छात्र की मौत पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पंवासा थाना में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हर्षित नीट की तैयारी में जुटा था और परीक्षा पास करने को लेकर वह डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने बयान लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
