फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The laborers burnt the dead dog in the Mahakal temple premises itself

Ujjain News: मजदूरों ने महाकाल परिसर में ही मरे कुत्ते को जला दिया, लोगों में आक्रोश, मजदूरों पर होगी कार्रवाई

Tue, 28 Feb 2023 08:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 28 Feb 2023 08:06 PM IST
सार

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के मजदूरों ने मरे कुत्ते को वहीं पर जला दिया। इसे लेकर लोग आक्रोशित हैं। इस मामले में मजदूरों पर कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
The laborers burnt the dead dog in the Mahakal temple premises itself
महाकाल मंदिर परिसर में कुत्ते को जला दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान भगवान महाकाल के आंगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर परिसर में मरे हुए कुत्ते को जलाया जा रहा है। अब इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। अब कार्रवाई का आदेश भी कुत्ते को जलाने वाले मिस्त्री और मजदूरों पर करने को दिया गया है।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर में चल रहे टनल के विकास कार्य के दौरान ठेकेदार ओर कर्मचारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसमें मृत कुत्ते को टनल में ही जला दिया गया। महाकाल मंदिर में लाखों रुपये के टेंडर के माध्यम से सफाई व्यवस्था के कर्मचारियों को पैसा खर्च किया जाता है। इसके बाद भी दो दिनों से महाकाल मंदिर के टनल में कुते की मौत हो गई थी। उसको वहां से हटाने के बजाय सुपरवाइजर और टनल में काम करने वाले कर्मचारी व मिस्त्री ने मंदिर परिसर के टनल में ही उसे जला दिया। सफाई व्यवस्था वालों को मंदिर परिसर से मृत कुत्ते को उठाकर दूसरी जगह गड्ढा कर दफनाना था। सुपरवाइजर के कहने पर मजदूरों ने उस पर डीजल-पेट्रोल छिड़ककर मृत कुत्ते को जला दिया। यहां तक कि ठेकेदार और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी भी नहीं दी गई।
विज्ञापन

 
प्रशासक बोले- दोषियों पर करूंगा कड़ी कार्रवाई
मंदिर प्रशासक संदीप सोनी का कहना हैं कि जिसने भी यह कृत्य किया है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मेरे संज्ञान में ये मामला नहीं था। इसकी पुष्टि हो गई है कि वीडियो मंदिर परिसर क्षेत्र का ही है। मामले में ठेकेदार अरविंद शर्मा ने मिस्त्री व मजदूरों पर आरोप लगाते हुए उनके द्वारा कृत्य करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कुत्ता काफी समय से मृत पड़ा हुआ था। बदबू के कारण उसे कुछ मजदूरों और मिस्त्री ने जला दिया। मंदिर क्षेत्र में जलाने पर मैंने उन्हें डांट-फटकार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed