फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   The devotee who came to visit Mahakal got injured by the rope.

Ujjain: प्रशासन की सख्ती के बावजूद उड़ रही चाइना डोर से पतंग, महाकाल दर्शन करने आया श्रद्धालु डोर से घायल

Tue, 02 Jan 2024 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Jan 2024 03:40 PM IST
सार

Ujjain: उज्जैन में चाइना डोर के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी बीच चाइना डोर से एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घायल इंदौर से उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हुआ था।

विज्ञापन
The devotee who came to visit Mahakal got injured by the rope.
महाकाल दर्शन करने आया श्रद्धालु डोर से घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस प्रशासन लगातार चाइना डोर के खिलाफ सर्चिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इसी बीच चाइना डोर से एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है, जिसमें इंदौर से उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालु का सिर पर चाइना डोर से कट गया। गनीमत यह रही कि आंख और कान दोनों बच गए। अगर 2 इंच ऊपर नीचे डोर से कटता तो आंख या कान भी कट सकता था।

विज्ञापन


श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया
बताया जा रहा है कि इंदौर निवासी अमन पिता संतोष आज सुबह सामान्य स्पीड में अपना वाहन चलाकर महाकाल मंदिर की ओर जा रहा था, तभी अचानक पतंग की डोर में वह उलझ गया। घटना के बाद श्रद्धालु को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया है। वहीं चाइना डोर से पतंग उड़ाने वाले को पुलिस ढूंढ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed