फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   miscreants came out with sticks in their hands broke glass of vehicles for extortion

Ujjain News: वाल्मीकि नगर में हाथों में डंडे लेकर निकले बदमाश...रंगदारी के लिए फोड़ दिए गाड़ियों के कांच

Thu, 18 Jul 2024 09:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 09:55 AM IST
सार

वाल्मीकि नगर में दहशत फैलाने वाले इन बदमाशों की पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद है, जिसमें इन्होंने डंडे से गाड़ियों के कांच फोड़े हैं। रहवासियों ने यह फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं।

विज्ञापन
miscreants came out with sticks in their hands broke glass of vehicles for extortion
वाल्मीकि नगर मे गुंडों का आतंक... हाथों में डंडे लेकर निकले बदमाश....रंगदारी के लिए फोड़ दिए गा

विस्तार

उज्जैन जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित वाल्मीकि नगर और लोहरपट्टी के सामने वाले क्षेत्र में रंगदारी के चलते गुरुवार देर रात चार गुंडो ने जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों के कांच फोड़ डाले, आवाज से जब लोग जागे तो उन्होंने देखा कि चार युवक इस घटना को अंजाम दे रहे थे। क्षेत्र के लोगों ने तुरंत इकट्ठा होकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे एक युवक को ही पकड़ सके, बाकी मौके से फरार हो गए। पकड़ा गया आरोपी माधवनगर थाना पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन


माधव नगर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि वाल्मीकि नगर और लोहार पट्टी क्षेत्र के सामने चार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। इनमें से दो बदमाश नागझिरी और दो वाल्मीकि नगर के निवासी बताए जा रहे हैं जो हाथों में डंडा लेकर गाड़ियों के कांच फोड़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात 3:30 बजे की इस घटना में लगभग 5 कार और एक ऑटो के कांच फोड़े गए हैं। पूरा मामले की विवेचना जारी है, जल्द ही इन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। पकड़े गए एक बदमाश से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखे दहशत फैलाने वाले
बताया जाता है कि वाल्मीकि नगर में दहशत फैलाने वाले इन बदमाशों की पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद है, जिसमें इन्होंने डंडे से गाड़ियों के कांच फोड़े हैं। रहवासियों ने यह फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वाल्मीकि नगर मे गुंडों का आतंक... हाथों में डंडे लेकर निकले बदमाश....रंगदारी के लिए फोड़ दिए गा

 

वाल्मीकि नगर मे गुंडों का आतंक... हाथों में डंडे लेकर निकले बदमाश....रंगदारी के लिए फोड़ दिए गा

 

वाल्मीकि नगर मे गुंडों का आतंक... हाथों में डंडे लेकर निकले बदमाश....रंगदारी के लिए फोड़ दिए गा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed