फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Terror due to leopard in Tajpur and Tarana of Ujjain

MP News: उज्जैन के ताजपुर और तराना में तेंदुए से दहशत, किसानों ने खेतों पर काम करना किया बंद

Tue, 16 Jan 2024 04:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 16 Jan 2024 04:17 PM IST
सार

MP News: जिले की मक्सी रोड स्थित गांव ताजपुर और तराना के जंगल के खेतों में इन दिनों एक खूंखार तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। यह तेंदुआ पिछले 5 दिनों से खुलेआम घूम रहा है, जिसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वन विभाग को भी भेजा है। ग्रामीणों में इस तेंदुए की भारी दहशत है।

विज्ञापन
Terror due to leopard in Tajpur and Tarana of Ujjain
उज्जैन के ताजपुर और तराना में तेंदुए से दहशत

विस्तार

उज्जैन के मक्सी रोड पर एक खूंखार तेंदुए का आंतक देखने को मिल रहा है। खूंखार तेंदुए का आतंक इतना है कि ग्रामीणों ने खेत पर काम करना बंद कर दिया है। शाम को 5 बजे के बाद ग्रामीण अपने बच्चों को घरों से बाहर भी नहीं निकाल रहे हैं और कई ग्रामीण हाथों में लाठियां और अन्य सुरक्षा के समान लेकर पहरेदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


वन विभाग को लिखा पत्र
बता दें कि ताजपुर ग्राम पंचायत के सरपंच मांगीलाल मालवीय और सचिव ने तेंदुए को पकड़ने एवं सुरक्षा के लिए उज्जैन वन विभाग को एक पत्र भी लिखा है। उज्जैन वन विभाग की टीम आज ग्रामीण क्षेत्र में इस खूंखार तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थान पर पिंजरे लगाएगा।
विज्ञापन


दो पहिया वाहन सवारों को हिदायत
ग्रामीणों ने रात में दो पहिया वाहन सवारों से इस क्षेत्र से नहीं निकलने की अपील की है और कहा है कि आवश्यक हो तो सुरक्षा के साथ निकलें। सरपंच मांगीलाल मालवीय ने बताया कि यह तेंदुआ तीन से चार स्थानों पर अलग-अलग देखा गया है। जिसके ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाए हैं जिसकी सूचना पुलिस विभाग और वन विभाग को दी गई है। इस तेंदुए के अभी तक क्षेत्र में कोई जनहानी के नुकसान की खबर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed