फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Such adornment of Baba Mahakal in Bhasma Aarti... Sun shone on the forehead, third eye opened.

Ujjain News: भस्म आरती में बाबा महाकाल का ऐसा श्रृंगार, मस्तक पर चमका सूर्य, खुल गई तीसरी आंख

Sun, 29 Sep 2024 08:30 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2024 08:30 AM IST
सार

भगवान के मस्तक पर सूर्य चमका व उनकी तीसरी आंख भी खुल गई। महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए।

विज्ञापन
Such adornment of Baba Mahakal in Bhasma Aarti... Sun shone on the forehead, third eye opened.
भस्म आरती मे बाबा महाकाल का ऐसा श्रंगार.... मस्तक पर चमका सूर्य खुल गई तीसरी आंख

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में  आज रविवार को बाबा महाकाल का कुछ निराले स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य चमका और श्रृंगार के दौरान तीसरी आंख भी खुल गई। इससे पहले भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे।  जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर रविवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। भगवान के मस्तक पर सूर्य चमका व उनकी तीसरी आंख भी खुल गई। महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


बाबा के भक्त द्वारा चांदी का छत्र दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में देहरादून से पधारीं पूनम पांडेय ने यश पुजारी की प्रेंरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 1 नग चांदी का छत्र भेंट किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें तस्वीरें...
 

भस्म आरती मे बाबा महाकाल का ऐसा श्रंगार.... मस्तक पर चमका सूर्य खुल गई तीसरी आंख

 

भस्म आरती मे बाबा महाकाल का ऐसा श्रंगार.... मस्तक पर चमका सूर्य खुल गई तीसरी आंख

 

भस्म आरती मे बाबा महाकाल का ऐसा श्रंगार.... मस्तक पर चमका सूर्य खुल गई तीसरी आंख

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed