{"_id":"65e42d1337dd9994b106090c","slug":"sp-s-action-on-cm-s-negligence-in-duty-and-not-investigating-the-murder-properly-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM की ड्यूटी में लापरवाही व हत्या की ठीक से विवेचना नहीं करने पर एसपी का एक्शन, दो टीआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM की ड्यूटी में लापरवाही व हत्या की ठीक से विवेचना नहीं करने पर एसपी का एक्शन, दो टीआई लाइन हाजिर
Sun, 03 Mar 2024 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:26 PM IST
सार
MP News: रविवार की सुबह जिले के दो थाना प्रभारी के लिए एक बुरी खबर लेकर आई। क्योंकि उनके द्वारा कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण नवागत एसपी प्रदीप शर्मा ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों ही थाना प्रभारी की शिकायत एसपी शर्मा को मिल रही थी, जिसके बाद आज सुबह यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
प्रदीप शर्मा, एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उज्जैन आगमन के दौरान कायथा थाना प्रभारी मोहन सिंह जाट की ड्यूटी स्टेट हैंगर पर लगाई गई थी, जहां पर मुख्यमंत्री के साथ ही उज्जैन में आयोजित समिट में शामिल वीआइपियों के वाहन वहां पहुंच रहे थे, लेकिन कायथा थाना प्रभारी मोहन सिंह जाट इस ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
एसडीओपी को सौंपी जांच
सोर्स बताते हैं कि एसपी प्रदीप शर्मा ने भी इस दौरान थाना प्रभारी को फोन लगाए थे, लेकिन उन्होंने इस दौरान किसी का भी फोन नहीं उठाया था। थाना प्रभारी द्वारा की गई इस गंभीर लापरवाही पर थाना प्रभारी मोहन सिंह जाट को लाइन अटैच कर दिया गया है। इनके साथ ही घटिया थाना प्रभारी आनंद बामोर को भी कुछ दिनों पूर्व हुई लहसुन के खेत में हुई एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में ठीक से विवेचना न करने की शिकायत पर लाइन अटैच कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच एसपी शर्मा ने एसडीओपी को सौंपी है।
विज्ञापन
