फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Son left home after his insistence for bike was not fulfilled body found in drain four days later

Ujjain News: बाइक की जिद पूरी नहीं करने पर बेटे ने घर छोड़ा, चार दिन बाद नाले से मिली लाश

Tue, 07 Jan 2025 07:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 07:28 PM IST
सार

उन्हेल थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने चार-दिन पहले माता-पिता से नव वर्ष पर बाइक दिलाने की जिद्द की थी। जिद पूरी नहीं होने पर उसने घर छोड़ दिया था। चार दिन बाद पुलिस को उसकी लाश नाले से मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
Ujjain News Son left home after his insistence for bike was not fulfilled body found in drain four days later
उज्जैन पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में उन्हेल थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने चार-दिन पहले माता-पिता से नव वर्ष पर बाइक दिलाने की जिद्द की थी। जिद पूरी नहीं होने पर उसने घर छोड़ दिया था। चार दिन बाद पुलिस को उसकी लाश नाले से मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन


टीआई अशोक शर्मा ने बताया कि उन्हेल में रहने वाला 21 वर्षीय सुभाष पिता कमलेश परिहार एक जनवरी को घर पर बिना बताए कहीं चला गया था। उसके पिता कमलेश परिहार ने चार जनवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस दौरान पिता ने पुलिस को बताया कि सुभाष उज्जैन में कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसने एक जनवरी को बाइक खरीदने की जिद्द की थी। उसे बाद में बाइक खरीदने की समझाइश दी और बताया था कि अभी रुपये की व्यवस्था नहीं है। इसी से नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया और चार जनवरी की शाम तक नहीं लौटा। रिश्तेदार और दोस्तों में उसकी परिजनों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस लापता सुभाष की तलाश कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने सूचना दी कि अज्ञात युवक की लाश नाले में पड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को नाले से बाहर निकालकर शिनाख्ती के प्रयास किए। मृतक की जेब में मोबाइल, पर्स रखे थे। ग्रामीणों ने शव की पहचान सुभाष के रूप में कर ली थी। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कमलेश परिहार मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद वह उन्हेल में बहन के घर रहने आ गए। वह मंडी में छोटा-मोटा काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सुभाष की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही होगा। अभी कहा नहीं जा सकता कि उसने आत्महत्या की या कोई और बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed