फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Shri Mahakal Lok Shivraj Singh Chouhan Narendra Modi Video Goes viral

Shri Mahakal Lok: 'पीछे जाकर खा लो मामा!', जब महाकाल लोक के कार्यक्रम में मोदी की नजर पड़ते ही झेंप गए शिवराज

Thu, 13 Oct 2022 02:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 13 Oct 2022 02:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्टेज पर शिवराज जेब से निकालकर कुछ खा रहे थे, तभी मोदी की नजर उन पर पड़ गई। 

विज्ञापन
Shri Mahakal Lok Shivraj Singh Chouhan Narendra Modi Video Goes viral
Shri Mahakal Lok - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उज्जैन में आलौकिक श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया। पूरा माहौल ही भक्तिमय था। इस दौरान स्टेज पर मोदी के बगल में बैठे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें संबोधन से पहले वह जेब से कुछ निकालते हैं। उसे छिपाकर खाते हैं और अचानक मोदी पलटकर उन्हें देखते हैं। इसके बाद तो जैसे शिवराज को कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया है। उनका मुंह खुला का खुला रह गया। आधा उठकर इधर-उधर भी देखा। इसे सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में प्रचारित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिनभर उज्जैन में थे। सुबह से ही वे मंदिरों के दर्शन कर रहे थे। उन्होंने चिंतामण गणेश, गढ़कालका देवी के दर्शन किए। शिप्रा पर चुनर चढ़ाई। इसके बाद शाम को जब मोदी आए तो वह व्यस्त हो गए। पूरा दिन व्यस्त रहने की वजह से शायद स्टेज पर ही उन्हें भूख लग आई होगी, तभी उन्होंने जेब से निकालकर कुछ खाया। इसी दौरान यह वाकया हो गया। इंस्टाग्राम पर इसका एक मीम बन गया। इसमें ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी शिवराज से कह रहे हो कि 'पीछे जाकर खा लो मामा!' जिस अंदाज में यह वीडियो बना है, उसे देखने वालों की हंसी नहीं रुक रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाने वाले को 21 तोपों की सलामी
माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दुबे ने यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भूख लग रही थी। उज्जैन में चुपके से नजर बचाकर जेब से पिस्ता निकाल कर खाने लगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नजर उन पर पड़ गई तो वे चौंक गए। जिसने भी इस वीडियो को बनाया, उसे 21 तोपों की सलामी। 




स्वागत करो मेरा
इंस्टाग्राम पर एक यूजर पंकज क्षीरसागर ने लिखा- "रंगे मुंह पकड़ा गए सीएम! पास बैठे हैं बब्बर शेर पीएम। और उनके पास बैठे हैं मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज जी। उन्होंने इधर-उधर ताकते हुए नजरें बचाते हुए जैकेट की जेब में से चोरी चुपके पिस्ता निकाला। छीला और खाया। तभी स्वागत के लिए एंकर ने नाम पुकारा। खाने में तल्लीन शिवराजजी को पीएम ने देखा। और आंखों-आंखों में और हाथों के इशारे से बताया जाओ स्वागत करो मेरा।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pankaj Kshirsagar (@kshirsagarpankaj)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed