फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Shilpa Shetty Visited Mahakal Temple Ujjain With Husband Raj Kundra News in Hindi

Shilpa Shetty: पति संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, बोलीं- 18 साल बाद बाबा ने बुलाया

Mon, 18 Nov 2024 12:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 12:34 PM IST
सार

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए अपने पति राज कुंद्रा के साथ मंदिर पहुंची थीं। जहां उन्होंने पहले बाबा महाकाल की सुबह 11 बजे होने वाली आरती में शामिल होकर भगवान के दर्शन किए।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Visited Mahakal Temple Ujjain With Husband Raj Kundra News in Hindi
महाकाल के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी। उनके पीछे उनके पति राज कुंद्रा भी थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में अपने पति राज कुंद्रा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजा अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर की जनसंपर्क अधिकारी गौरी जोशी ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए अपने पति राज कुंद्रा के साथ मंदिर पहुंची थीं। जहां उन्होंने पहले बाबा महाकाल की सुबह 11 बजे होने वाली आरती में शामिल होकर भगवान के दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद भी लिया। शिल्पा शेट्टी बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं यही कारण है कि वे बाबा महाकाल की आरती के दौरान अलग-अलग मुद्राओं के माध्यम से बाबा महाकाल की भक्ति करती दिखाई दीं, उन्होंने बाबा महाकाल को भोग, दर्शन, आशीर्वाद के साथ ही नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अनुपमा के सुधांशु पांडे ने भी किए बाबा महाकाल के दर्शन 
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ आज अनुपम सीरियल के सुधांशु पांडे भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे जिन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। यहां बैठकर बाबा महाकाल की आरती देखी और उनका आशीर्वाद भी लिया। 

18 वर्षों बाद आया बाबा महाकाल का बुलावा 
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मीडिया को बताया कि जब तक भोले बाबा का बुलावा आपके पास नहीं आता, तब तक आप यहां नहीं आ सकते। 18 वर्षों के बाद मुझे यहां आने का बुलावा मिला और यही कारण है कि आज मैं परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आई हूं। श्री महाकालेश्वर एक ऐसा ज्योतिर्लिंग है जहां की शक्ति को हर कोई जानता है। यहां आप जो भी मांगते हैं वह आपको जरूर मिलता है। बाबा महाकाल के बारे में मैं जो भी बोलूंगी वह कम ही होगा। बाबा महाकाल ने मेरी हर मुराद को पूरा किया है। मैं आप सभी से भी कहती हूं कि आप यहां जरूर आएं और बाबा महाकाल की शक्ति का अनुभव करें। आपने नए प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नहीं बताया, बस यही का कहा कि बाबा महाकाल से प्रोटेक्शन मांगने के लिए यहां आई हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed