फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Shabnam Sheikh sets out on foot from Mumbai to Ayodhya Ram temple

Ujjain: हिजाब पहनकर उठाया भगवा और मुख में राम का नाम... जानिए कौन है मुंबई से अयोध्या की यात्रा पर निकली शबनम

Sat, 30 Dec 2023 12:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Dec 2023 12:28 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर श्रीराम के भक्तों में जबरदस्त आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। ऐसा ही उत्साह हाथ में भगवा ध्वज लेकर हिजाब पहने युवती शबनम शेख की यात्रा में दिखाई दिया।

विज्ञापन
Shabnam Sheikh sets out on foot from Mumbai to Ayodhya Ram temple
आयोध्या की यात्रा में निकली शबनम शेख। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोगों की आस्था का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि 22 जनवरी को राम दरबाद पहुंचने के लिए लोगों ने कई हजार किलोमीटर दूर से पैदल यात्रा शुरू कर दी है। कोई साईकिल से तो कोई पैदल ही यात्रा पर निकल पड़ा है। ऐसी ही एक यात्रा पर मुस्लिम युवती शबनम शेख ने भी शुरू कर दी है। शबनम मुंबई से चलते हुए मध्य प्रदेश आ पहुंची हैं।
विज्ञापन


मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पहुंची युवती शबनम शेख और उनसे जुड़े जत्थे का लोगों ने स्वागत किया। शबनम जब मुंबई से चलीं थीं तो अकेले थीं, यहां पहुंचते-पहुंचते उनके साथ कई लोग जुड़ते चले गए। हाथ में बजरंगबली का ध्वज लेकर हिजाब पहने मुस्लिम युवती का सभी ने स्वागत किया। शबनम की इस यात्रा में पुलिस का भी पूरा ध्यान है। शबनम की सुरक्षा में महिला पुलिस और दो गाड़ियां भी साथ चल रही हैं।
विज्ञापन


यात्रा पर निकल शबनम से से बात की गई तो उसने कह कि कई लोगों को मंदिर की यात्रा पर जाते हुए देखा तो मेरे मन में भी यात्रा का विचार आया। मैंने पैदल यात्रा की ठानी मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ इतने लोग जुड़ जाएंगे। अब तक बहुत लोगों ने राम मंदिर जाने के लिए यात्रा शुरू की है, लेकिन अब तक कोई लड़की की यात्रा के बारे में नहीं सुना। शबनम ने कहा शायद मैं पहली लड़की हूं जो आयोध्या की यात्रा पर निकली हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed