फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Seva Sadan will be built on 32 acres of land in Ujjain, 150 rooms will be built

Mahakaleshwar: बाबा महाकाल की नगरी में बनेगा डेढ सौ कमरों का सेवा सदन, रियायती दरों पर होंगे उपलब्ध

Fri, 13 Jan 2023 01:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 13 Jan 2023 01:31 PM IST
सार

उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए रियायती मूल्य पर सर्वसुविधायुक्त कमरे उपलब्ध हो सकेंगे। मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि जल्द ही श्री महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
Seva Sadan will be built on 32 acres of land in Ujjain, 150 rooms will be built
महाकाल लोक के पास बनेगा सेवा सदन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

श्री महाकाल लोक के साकार होते ही उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। धर्माटन के साथ-साथ लोग बड़ी संख्या में यहां पर्यटन के लिए भी आ रहे हैं। शनिवार-रविवार को यहां आने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार के पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग ने रियायती दरों पर आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने का फैसला किया है। इसके लिए महाकाल लोक के दूसरे चरण में डेढ़ सौ कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पर जल्द ही काम शुरू होगा।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश की पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि उज्जैन में धर्मस्व विभाग के पास 32 एकड़ जमीन है। इस पर हम सेवा सदन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यहां डेढ़ सौ से ज्यादा कमरे बनाए जाएंगे। उज्जैन आने वाले भक्तों को रियायती दरों पर सर्वसुविधायुक्त कमरे महाकाल लोक के पास ही उपलब्ध हो सकेंगे। श्री महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम भी जल्द ही शुरू हो रहा है, जिसमें सेवा सदन प्रस्तावित है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



ठाकुर ने कहा कि हम उज्जैन में धर्माटन और पर्यटन को सर्वसुविधायुक्त और आरामदेह बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। ताकि श्रद्धालु और पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न उठाना पड़े। उज्जैन दर्शन के लिए भी बस सेवा शुरू होगी। इसमें उज्जैन के तमाम धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।



ओंकारेश्वर के विकास की योजना पर काम शुरू
मध्यप्रदेश की पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ने कहा कि श्री महाकाल लोक के बाद प्रदेश के एक अन्य ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर की विकास योजना पर भी काम शुरू हो गया है। इसमें मंदिर के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित किया जाएगा। इंदौर-इच्छापुर मार्ग को फोर-लेन बनाने का काम शुरू हो चुका है। इंदौर से ओंकारेश्वर तक का हिस्सा फोरलेन होने के बाद इंदौर और उज्जैन से ओंकारेश्वर की कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी। उज्जैन जाने वाले काफी लोग ओंकारेश्वर भी जाते हैं।

टूरिस्ट सर्किट को विकसित कर रही है सरकार
उषा ठाकुर ने बताया कि उज्जैन-ओंकारेश्वर-महेश्वर-मांडू को एक टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हम गतिविधियों को और बढ़ाने जा रहे हैं। मांडू और महेश्वर उत्सव को भी अच्छा प्रतिसाद मिलता है। बांधों के बैकवॉटर को भी हम पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित कर रहे हैं। हनुमंतिया टापू पर जल महोत्सव में में काफी लोग आ रहे हैं। बड़वानी से स्टैचू ऑफ यूनिटी तक हम क्रूज भी चलाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed