फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Senior Congress Leader Maya Trivedi, Active in Politics for 3 Decades, Dies; Last Rites Today

उज्जैन: तीन दशक से राजनीति में सक्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Wed, 07 Oct 2026 08:52 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 08:52 AM IST
सार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और उज्जैन नगर निगम की वार्ड 21 पार्षद माया त्रिवेदी का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सीने में तेज दर्द के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

विज्ञापन
Ujjain: Senior Congress Leader Maya Trivedi, Active in Politics for 3 Decades, Dies; Last Rites Today
कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद माया राजेश त्रिवेदी (58) का मंगलवार रात करीब 11 बजे निधन हो गया। परिजनों के अनुसार उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अवंति अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


माया त्रिवेदी शहर में 'भाभी' के नाम से भी जानी जाती थीं। अपने बेबाक अंदाज और जनता के बीच सक्रियता के चलते उन्होंने स्थानीय राजनीति में अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता देर रात अस्पताल और उनके निवास पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन


तीन दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहीं
माया राजेश त्रिवेदी ने उज्जैन की स्थानीय राजनीति में तीन दशकों से अधिक समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत महाराजवाड़ा-कार्तिक चौक ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में की थी। इसके बाद वे वार्ड क्रमांक 21 से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गईं। अपने वार्ड में विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता के कारण उनकी स्थानीय स्तर पर पहचान बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी ट्रांसफर: पाढुर्ना पुलिस अधीक्षक  प्रकाश चंद्र परिहार हटाए गए, विदिता धनखड़ को मिली कमान

2018 में निर्दलीय और 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद माया त्रिवेदी ने उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन से हुआ था।


वर्ष 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें उज्जैन उत्तर सीट से अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के अनिल जैन कालूहेड़ा से हुआ था। कांग्रेस संगठन में उन्हें पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी के समर्थक गुट से जुड़ा माना जाता था। उनके पति पंडित राजेश त्रिवेदी के साथ उनका उज्जैन के सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय जुड़ाव रहा।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पार्षद माया राजेश त्रिवेदी के आकस्मिक निधन पर उनके निवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


बुधवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा
माया त्रिवेदी की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे कार्तिक चौक स्थित उनके निवास से निकलेगी। इसके बाद शिप्रा नदी के तट स्थित चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, स्थानीय प्रशासनिक हलकों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed