{"_id":"6ac5c5b6822c0fb5d103686c","slug":"senior-rss-pracharak-vinod-kumar-passes-away-cm-mohan-yadav-reaches-ujjain-lends-shoulder-to-funeral-procession-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4806578-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: संघ के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन,श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सीएम,पार्थिव देह को कंधा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: संघ के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन,श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सीएम,पार्थिव देह को कंधा दिया
Wed, 07 Oct 2026 10:56 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:56 AM IST
सार
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य विनोद कुमार का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आराधना भवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
सीएम ने अर्थी को कंधा देकर दी अंतिम विदाई
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य विनोद कुमार का मंगलवार को 75 वर्ष की आयु में उज्जैन स्थित आराधना कार्यालय में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आराधना भवन पहुंचकर दिवंगत विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा के दौरान आराधना भवन परिसर में शोक का माहौल रहा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक चिंतामण मालवीय और मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन सहित बड़ी संख्या में संघ स्वयंसेवक, कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आराधना भवन से शुरू हुई अंतिम यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चक्रतीर्थ पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
महाकाल की शरण में बिताए अंतिम दिन
संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे विनोद कुमार जीवन के अंतिम दिनों में भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में रहना चाहते थे। उनके चाचा वीरेंद्र कुमार के अनुसार उज्जैन में प्रवास के दौरान उनकी दिनचर्या सुबह करीब 4 बजे महाकाल दर्शन और नामजप से शुरू होती थी।
ये भी पढ़ें: उज्जैन: तीन दशक से राजनीति में सक्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री माया त्रिवेदी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
महाकुंभ में किया था शैया दान
बताया जाता है कि पिछले वर्ष प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विनोद कुमार ने अपनी शैया दान कर दी थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी वसीयत में इच्छा जताई थी कि जिस स्थान पर उनका निधन हो, वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाए।
संघ में संभाले कई दायित्व
विनोद कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बामनौली गांव में हुआ था। उनका बचपन मेरठ के इंद्रा नगर में बीता, जहां परिवार के लोग उन्हें स्नेह से 'गांधी' कहकर पुकारते थे।
मोदीनगर से स्नातकोत्तर की शिक्षा पूरी करने के बाद विनोद कुमार ने स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने संघ में मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाले। इसके अलावा उत्तराखंड के हल्द्वानी, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और देश के अन्य क्षेत्रों में भी उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं।
