फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Scuffle broke out during Shayan Aarti in Mahakaleshwar temple

Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती के दौरान हाथपाई, मंदिर प्रबंध समिति ने करवाई युवकों के खिलाफ FIR

Sun, 11 Feb 2024 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 11 Feb 2024 02:53 PM IST
सार

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को मंदिर के गणेश मंडपम में शयन आरती के दौरान युवकों के बीच हाथपाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने पर मंदिर समिति ने संज्ञान लिया है और हाथपाई करने वाले युवको के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
Scuffle broke out during Shayan Aarti in Mahakaleshwar temple
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सामने आया कि शुक्रवार रात 10 बजे शयन आरती के दौरान 4-5 युवक आपस में भीड़ गए थे। युवकों ने नशा कर रहा था, उसके बावजूद मंदिर में प्रवेश कर गये थे। जिन्हें सुरक्षागार्डों ने रोकने का प्रयास भी किया था।

विज्ञापन


युवकों में हाथपाई और विवाद होने पर सुरक्षाकर्मी पहुंच गये थे और युवकों को मंदिर परिसर से बाहर निकाला गया। शयन आरती के समय युवकों में हुए विवाद के दौरान काफी श्रद्धालु मौजूद थे, जो विवाद देख दहशत में आ गये थे। उनके दर्शन में भी व्यवधान हुआ। मामले का लेकर महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा का कहना है कि मंदिर समिति की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

अभद्रता करने वालों के खिलाफ महाकाल थाने में की शिकायत
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि शुक्रवार को भगवान महाकाल की शयन आरती में गणेश मंडपम मे देवास जिले के दो व्यक्तियों ने शराब के नशे में दर्शन व्यवस्था को बाधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी हितेश सोनपरत और देवेंद्र सिसौदिया ने उन्हें समझाइश दी, लेकिन वे अभद्रता के बाद हाथापाई पर उतर आए। घटना के संबंध में सुरक्षा गार्ड ने अपने सुरक्षा अधिकारी विष्णु कुमार चौहान से अवगत कराया। उन्होंने भी दोनों को समझाने का प्रयास किया। दोनों ने सुरक्षाकर्मियों को मारने की धमकी भी दी गई। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से देवास निवासी दोनों युवकों के खिलाफ थाना प्रभारी महाकाल थाना को पत्र भेजकर एफआईआर दर्ज करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed