फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Sawan Somwar 2024 Baba Mahakal woke up at 2.30 in night to give darshan to devotees worship was done

Sawan Somwar 2024: भक्तों को दर्शन देने ढाई बजे रात में ही जागे बाबा महाकाल, किया गया पूजन अर्चन

Mon, 22 Jul 2024 12:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 12:16 PM IST
सार

आज यानी सोमवार को श्रावण मास का पहला दिन है। बाबा महाकाल रात ढाई बजे ही भक्तों को दर्शन देने के लिए जाग गए। चंदन और भांग से विशेष श्रृंगार हुआ। राष्ट्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर पूजन अर्चन किया गया।

विज्ञापन
Sawan Somwar 2024 Baba Mahakal woke up at 2.30 in night to give darshan to devotees worship was done
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण की शुरुआत हो चुकी है। आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रात 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए और भस्म आरती की शुरुआत की गई। वैसे तो प्रतिदिन बाबा महाकाल की भस्म आरती अलसुबह चार बजे शुरू होती है। लेकिन आज श्रावण मास के सोमवार के विशेष महत्व के चलते बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए डेढ़ घंटा पहले जागे और हजारों भक्तों को भस्म आरती की बैठक व चलित व्यवस्था के अंतर्गत रूप में अपना आशीष भी प्रदान किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि वर्षों के बाद एक ऐसा विशेष संयोग आया है, जब श्रावण मास की शुरुआत सोमवार से हो रही है। राष्ट्र की कामना को लेकर आज बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन किया गया। भस्म आरती की प्रतिदिन की प्रक्रिया के अनुसार ही भगवान वीरभद्र से आज्ञा लेकर चांदी द्वार खोला गया और उसके बाद भगवान का पूजन अर्चन तो हुआ ही। लेकिन आज भगवान का पंचामृत स्नान करवाने के साथ ही उन पर केसर युक्त जल अर्पित किया गया और चंदन व भांग से बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि बाबा महाकाल भोले हैं। इसलिए अगर आज के दिन उन पर जल अर्पित कर बेल पत्र चढ़ाया जाए तो वे प्रसन्न हो जाते हैं। आज प्रातः भगवान के विशेष श्रृंगार के बाद उन्हें महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई, इसके बाद चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed