फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Saw the password while servicing the ATM and then committed the crime in ujjain

Ujjain: ATM की सर्विसिंग के समय देखा पासवर्ड, फिर दोस्त के साथ मिलकर 22 लाख चुराया; ऐसे हुई गिरफ्तारी

Tue, 06 Aug 2024 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

Ujjain: खाचरोद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 22 लाख रुपये चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने 15 मिनट में ही पासवर्ड डालकर एटीएम को खोलकर इसमें रखे लाखों रुपए की राशि लेकर रफूचक्कर हो गए थे। 

विज्ञापन
Saw the password while servicing the ATM and then committed the crime in ujjain
एटीएम से पैसे गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में एटीएम की सर्विसिंग के समय 22 लाख रुपये पार करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लाखों रुपए चुराने वाले यह चोर इतने शातिर थे कि इन्होंने ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाया, जिससे कि बैंककर्मियों को एटीएम से रुपए चोरी होने की जानकारी लग सके। वह तो सप्ताह में एक बार एटीएम पर रुपए डालने बैंककर्मियों ने एटीएम से रुपए गायब देख और तुरंत इस चोरी की जानकारी पुलिस को दी थी । 

विज्ञापन


बैंक एटीएम से गायब हुए 22 लाख चोरी के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में टीम बनाई गई थी, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नितेश भार्गव के सहयोग से टीम ने 12 घंटे में ही बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपए चुराने वाले दो आरोपी रितुराज पिता भोपाल सिंह उम्र 30 साल व शुभम पिता अर्जुन उम्र 26 साल निवासी ग्राम बोरदिया को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से नगद 22,93,100/- रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल MP13 FS 0433 जब्त कर ली गई है। 
विज्ञापन


रुपए निकालने पहुंचे तो 6 दिनों बाद चला वारदात का पता
बैंक ऑफ इंडिया के शाखा खाचरौद के प्रबंधक नीलकमल द्वारा थाना खाचरौद पर एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। जिसमे बैंक डिपॉजिट मशीन के अंदर पासवर्ड वाला दरवाजा व चार कैसेट एवं नगदी राशि 22,93,100/- रूपये चोरी होना बताया। आवेदन में बताया गया कि 3.8.24 को कर्मचारी रूपये निकालने के लिये ई-गैलरी में पहुंचे तो डिपॉजिट मशीन का पासवर्ड वाला दरवाजा नहीं था तथा रूपये से भरी 4 कैसेट गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद कैमरे चेक करते दिनांक 29/7/24 की रात्रि में 1 से 2 बजे के मध्य 2 व्यक्ति बैंक की ई गैलरी में पहुंचे। दोनों काले रंग का हेलमेट तथा रेनकोट पहने हुए थे, जिसमें से एक व्यक्ति बैंक की ई गैलरी में जाकर सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे करने के बाद डिपॉजिट मशीन से छेड़छाड़ करता हुआ तथा थोड़ी देर बाद काले रंग के बैग में सामान ले जाता हुआ दिखाई दिया। उक्त बदमाश दिनांक 29/7/24 की रात्रि में बैंक की डिपॉजिट मशीन से कुल 2293100/- रूपये चुराकर ले गया है। उक्त आवेदन पर थाना खाचरौद पर अपराध क्रमांक 512/24 धारा 331 (4), 305 (ई) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। इधर, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण तथा घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। जिससे ज्ञात हुआ कि एक अज्ञात बदमाश ने ई-गैलरी के अंदर घुसकर बिना किसी तोड़फोड़ के बहुत ही कम समय में वारदात को अंजाम दिया।

Saw the password while servicing the ATM and then committed the crime in ujjain
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed