फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Residents of Ujjain troubled by severe cold

MP Weather News: कड़ाके की ठंड से उज्जैन के रहवासी हुए परेशान, तीन दिन में तापमान 9 डिग्री गिरा

Wed, 06 Dec 2023 09:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Dec 2023 09:48 AM IST
सार

Ujjain: लगातार बढ़ती ठंड के कारण शहरवासी परेशान हो गये हैं। मजबूरी में उन्हें भारी भरकम ऊनी कपड़े पहनना पड़ रहा है। हवा की रफ्तार अधिक होने से दिन के पारे में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन में तापमान में 9 डिग्री की बड़ी गिरावट सामने आई है।

विज्ञापन
Residents of Ujjain troubled by severe cold
कड़ाके की ठंड से उज्जैन के रहवासी हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में वैसे दो दिनों से सुबह से ही मौसम में ठंडक घुली थी। लेकिन मंगलवार को सुबह 6 और शाम को 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाओं के चलने से मौसम बेहद सर्द हो गया था। इस बीच बादल भी छाए रहे। धूप के भी नहीं खिलने के चलते मौसम सर्द बना हुआ था। घर में बैठे लोगों को भी कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा था। बता दें कि आज सुबह भी शहरवासी घर से बाहर निकलने के लिए भारी गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे थे।

विज्ञापन


8 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 दिसंबर के बाद ठंड के तेवर और तीखे होंगे। 11 और 12 दिसंबर को तूफान मिचौंल के असर के कारण बारिश होने की संभावना भी है। बताया जाता है 3 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 4 दिसंबर को 5.7 डिग्री कम होकर 23.8 डिग्री पर पहुंच गया था। 5 दिसंबर को फिर से 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और तापमान 20.5 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन



तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज
वहीं रात के तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। जीवाजीराव वेधशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार हवा की गति की बात करें तो इसकी रफ्तार काफी तेज थी। लेकिन वेधशाला में हवा की गणना करने वाले इसकी गति 6 किमी प्रतिघंटा बता रहे हैं। जबकि जानकारों की बात मानें तो इसकी गति कम से कम 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed