फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Representatives of 30 countries visited Mahakal, understood our rich and cultural heritage from Mahakal lok.

Ujjain: 30 देशों के प्रतिनिधियों ने किए महाकाल दर्शन, महाकाल लोक से समझी हमारी समृद्ध व सांस्कृतिक विरासत

Mon, 18 Sep 2023 07:33 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 07:33 AM IST
सार

30 देशों के प्रतिनिधि उज्जैन स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत श्री महाकाल महालोक का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने त्रिवेणी संग्रहालय, महाकाल महालोक और उज्जैन के एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल और श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर उज्जैन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जाना।

विज्ञापन
Representatives of 30 countries visited Mahakal, understood our rich and cultural heritage from Mahakal lok.
महाकाल लोक उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर तीन सप्ताह के अंतर्राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम में 30 देशों के प्रतिनिधि उज्जैन स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत श्री महाकाल महालोक का दौरा किया। यह शैक्षिक कार्यक्रम भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के तहत भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित और संचालित किया गया था।
विज्ञापन


उज्जैन महाकाल लोक का दौरा करने वालों में कोटे डी आइवर, अल्जीरिया, कैमरून, गाम्बिया, नाइजीरिया, टोगो, दक्षिण सूडान, उज्बेकिस्तान, कोमोरोस, दक्षिण अफ्रीका, इराक, साओ टोम गणराज्य, इक्वाडोर, म्यांमार, लाओस, युगांडा, ताजिकिस्तान, मंगोलिया, माली, कंबोडिया के प्रतिनिधि , भूटान, वियतनाम, इथियोपिया, घाना, बुरुंडी, फिलिस्तीन, मोजाम्बिक, मोरक्को, श्रीलंका, कजाकिस्तान, मेडागास्कर और सिएरा लियोन इन सभी देशों के प्रतिनिधि शामिल थे। इन्होंने उज्जैन स्मार्ट के प्रोजेक्ट्स को करने में किन-किन तकनीकों का उपयोग लाया गया और प्रोजेक्ट्स को इंप्लीमेंट करने में आई मुश्किलों को कैसे सॉल्व किया, इन सभी पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक  सिंहस्थ प्रबंधन और सतत विरासत पर आधारित एक व्यापक प्रेजेन्टेशन था, जिसे उज्जैन स्मार्ट सिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (उज्जैन नगर निगम कमिश्नर) रौशन कुमार सिंह एवं  स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष कुमार पाठक द्वारा दिया गया था। प्रेजेन्टेशन ने प्रतिनिधियों को परियोजना के लक्ष्यों, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं की गहरी समझ प्रदान की। प्रस्तुति के बाद, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने त्रिवेणी संग्रहालय, महाकाल महालोक और उज्जैन के एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल और श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर उज्जैन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जाना। विभिन्न देशों के समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधियों ने उज्जैन में अपनी यात्रा के दौरान प्राप्त आतिथ्य और मूल्यवान ज्ञान के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। वे नई परियोजना प्रबंधन की गहरी समझ के साथ रवाना हुए, जिसे वे अपने स्मार्ट सिटी पहल और अन्य विकास परियोजनाओं में योगदान देने के लिए अपने संबंधित देशों में लागू करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed