{"_id":"6401c7296387aac7b301d823","slug":"reception-of-mahakal-baba-s-wedding-procession-will-be-held-in-the-evening-preparations-started-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाल का रिसेप्शन: शाम को निकलेगी बाबा की बरात, तैयारियां हुईं शुरू, फिर शुभ लग्न में होगा विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल का रिसेप्शन: शाम को निकलेगी बाबा की बरात, तैयारियां हुईं शुरू, फिर शुभ लग्न में होगा विवाह
Fri, 03 Mar 2023 03:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 03:38 PM IST
सार
बाबा महाकाल के रिसेप्शन में पूरी,सब्जी, नुक्ती और कई तरह के पकवानों को प्रसाद रूप में बनाया जा रहा है। बरातियों के लिए धोबी, नाई, मोची बच्चों के लिए खेल-खिलौने वाले, चाय, कॉफी, पॉपकॉर्न, पान व अन्य स्वेच्छा से अपना स्टॉल लगा कर निःशुल्क सेवा देंगे।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का रिसेप्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व को नौ दिनों तक मनाने की खास परंपरा है, ये तो सभी जानते हैं, लेकिन इसके साथ ही एक ऐसी परंपरा का निर्वहन भी शहर में बीते 22 वर्षों से श्री महाकाल मंदिर शयन आरती भक्त मंडल परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसमे मेहंदी, हल्दी, सगाई, महिला संगीत और बरात के बाद बाबा महाकाल का रिसेप्शन धूमधाम से मनाया जाता है। शुक्रवार की शाम नगर में आयोजित होने वाले भव्य रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
शुक्रवार को आयोजन का 23वां वर्ष है। जिसके बाद बाबा महाकाल संग माता पार्वती विवाह महोत्सव रिसेप्शन मनाया जाएगा। आज महाकाल मंडपम छत्रीवाले गणेश, श्री रामघाट मार्ग पर यह आयोजन किया जा रहा है, जिसके नगरकोट मंदिर से बाबा महाकाल की बरात प्रस्थान करेगी। जिसमें भूत, डाकिनी, शाकिन शामिल होंगे। बड़ी संख्या में लोग आज प्रसादी ग्रहण करने पहुंचेंगे। इतना ही नहीं बाबा की बरात का स्वागत भी आमजन की बरात के स्वागत की तरह किया जाएगा।
भोजन ही नहीं चाय, पॉपकॉर्न की भी रहेगी व्यवस्था
इस खास परंपरा में बाबा महाकाल के विवाह रिसेप्शन में पूरी, सब्जी, नुक्ती और कई तरह के पकवानों को प्रसाद रूप में बनाया जा रहा है। इस रिसेप्शन में बरातियों के लिए धोबी, नाई, मोची बच्चों के लिए खेल खिलौने वाले तो वहीं चाय, कॉफी, पॉपकॉर्न, पान व अन्य स्वेच्छा से अपना स्टॉल लगा कर निःशुल्क सेवा देंगे।
विज्ञापन
यह देवी देवता रहेंगे दर्शनाभिलाषी
रिसेप्शन के आयोजन में रिद्धि-सिद्धि संग श्री गणेश, कार्तिकेय स्वामी, सौ. अशोक सुंदरी, नवुस दामाद, नंदी महाराज, मान भद्र, वीर भद्र, घण्टाकरण, मणिभद्र, कीर्तिमुख सूर्यमुखी हनुमान, एवं महाकाल शयन आरती भक्त परिवार के साथ स्वागतांतुर में तैंतीस कोटि के देवी देवता समस्त अवंतिका नगरवासी दर्शनाभिलाषी रहेंगे।