{"_id":"6607d1bda68b008dbb01e558","slug":"rang-panchami-2024-baba-mahakal-procession-will-take-place-in-evening-with-silver-flag-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rang Panchami: रजत ध्वज के साथ शाम को निकलेगा बाबा महाकाल का चल समारोह, अधिकारियों के पूजन के बाद शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rang Panchami: रजत ध्वज के साथ शाम को निकलेगा बाबा महाकाल का चल समारोह, अधिकारियों के पूजन के बाद शुरू होगा
Sat, 30 Mar 2024 02:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:17 PM IST
सार
बाबा महाकाल के चल समारोह में वन्य जीवों द्वारा शिव भक्ति, राधा कृष्ण के द्वारा बरसाना में होली, गजेंद्र मोक्ष की झांकी, त्रिपुरासुर वध की झांकी के साथ 70 फीट की झांकी में हनुमान अष्टक का विवरण नजर आएगा।
विज्ञापन
शाम को निकलेगा बाबा महाकाल का चल समारोह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंग पंचमी पर परंपरानुसार इस वर्ष भी बाबा महाकाल का ध्वज चल समारोह शनिवार शाम 6 बजे महाकाल मंदिर से निकलेगा। चल समारोह में बाबा महकाल के रजत ध्वज के साथ अन्य 11 ध्वज और सिंधिया स्टेट का स्वर्ण ध्वज भी शामिल रहेगा। साथ ही देश की धर्म संस्कृति से परिचित करातीं प्रदेशभर से आई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
चल समारोह में वन्य जीवों के द्वारा शिव भक्ति, राधा कृष्ण के द्वारा बरसाना में होली, गजेंद्र मोक्ष की झांकी, त्रिपुरासुर वध की झांकी, मानव द्वारा शिव लीला की चलित झांकी के साथ 70 फीट की झांकी में हनुमान अष्टक का विवरण नजर आएगा। बाबा महाकाल के सेहरा दर्शन की झांकी के साथ बाबा वीरभद्र के ध्वज दर्शन महाकाल भक्तों को होंगे। ध्वजा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व शाम 6 बजे से महाकाल मंदिर प्रांगण में कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, एसपी, महाकाल मंदिर प्रशासक, महंत विनीत गिरी सहित वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों द्वारा पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात कुंड की परिक्रमा लगाने के बाद चल समारोह नगर भ्रमण पर निकलेगा।
विज्ञापन
इन मार्गों से निकलेगी गेर
चल समारोह महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर तोपखाना, दौलतगंज, नईसडक़, कंठाल, सराफा, गोपाल मंदिर होता हुआ रात करीब 10.30 बजे तक पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगा। चल समारोह में मध्यप्रदेश सहित दूसरे राज्यों के प्रसिद्ध बैंड जिनमें इंदौर का राजकमल बैंड, उज्जैन से गणेश मालवा बैंड, आरके बैंड, भोपाल से नाद ग्रुप, नासिक का बैंड शामिल होगा। महाराष्ट्र के नासिक से करीब 70 महिलाओं के द्वारा नाद यंत्रों से वातावरण को गुंजायमान किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्तिक चौक, सिंहपुरी और भागसीपुरा से भी निकलेगी गेर
उज्जैन में रंगपंचमी पर भगवान श्री महाकाल की गेर के अलावा सिंहपुरी, कार्तिक चौक और भागसीपुरा से भी गेर निकाली जाएगी। शाम को अखाड़ों और झांकियों के साथ रंगारंग गेर निकाली जाएगी।
पुलिस की रहेगी कड़ी नजर
रंग पंचमी पर हुड़दंग मचाने वालों पर लगाम लगाने के लिए एसपी कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं। शहर के रंगबावड़ी, गदापुलिया, देवासगेट, मालीपुरा, निकास चौराहा, महाकाल मंदिर क्षेत्र, गोपाल मंदिर क्षेत्र मुख्य में पुलिस की खास नजर रहेगी। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि 50 से ज्यादा पुलिस मोबाइल पूरे शहर में भ्रमण करेगी। 3000 से ज्यादा लोगो को अब तक बाउंड ओवर किया गया है। 100 के आसपास जिलाबदर के नोटिस तामिल किए गए है। 1500 करीब पुलिस बल की अलग अलग चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं।
