{"_id":"65bf6a7efb97e156600c7532","slug":"ramp-caved-in-again-in-bukhi-mata-area-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भूखी माता क्षेत्र में फिर धंस गया रैंप, रात तक काम नहीं हुआ तो कल भी नहीं हो पाएगा जल प्रदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भूखी माता क्षेत्र में फिर धंस गया रैंप, रात तक काम नहीं हुआ तो कल भी नहीं हो पाएगा जल प्रदाय
Sun, 04 Feb 2024 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:14 PM IST
सार
Ujjain News: भूखी माता क्षेत्र में कान्ह डायवर्सन की लाइन धंसने से बड़ा गड्डा हो गया और इससे फिल्टर प्लांट जाने वाली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसको दुरस्त करने के लिए कल 24 घंटे के दावे किए गए थे और रात में जल संसाधन विभाग द्वारा काम शुरू भी किया गया था, लेकिन रैंप धंसने सोमवार को भी जल प्रदाय नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
भूखी माता क्षेत्र मे फिर धंस गया रैंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे-तैसे रैंप बनाने की कार्रवाई पोकलेन और जेसीबी से चल रही थी, लेकिन सुबह यह रैंप फिर धंस गया। अब फिर से काम शुरू हुआ है। रैंप बनाने में आज दिन भर लग सकता है। इसके बाद ही पीएचई की जल प्रदाय की पाइपलाइन दुरुस्त की जा सकेगी और संभावना है कि यह काम कल तक पूरा हो पाएगा। ऐसे में अब कल भी जल प्रदाय की संभावना ना के बराबर है।
विज्ञापन
बता दें कि आज सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने निरीक्षण किया और जल्द इस काम को पूरा करने के निर्देश भी जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को दिए। उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ में करोड़ों रुपए लगाकर कान्ह डायवर्सन की पाइपलाइन डाली गई थी और नीचे बेस नहीं दिया गया था, जबकि उज्जैन की मिट्टी पीले और ब्लैक कॉटन मिट्टी है जो कि ज्यादा जोर देने पर बैठ जाती है, इसका भी इंजीनियरों ने ध्यान नहीं रखा और बिना बेस दिए इतनी भारी पाइपलाइन डाली है। जिससे किसी दिन भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
किसान की शिकायत को क्यों गंभीरता से नहीं लिया गया
किसान पप्पू यादव ने अधिकारियों सहित सीएम हेल्पलाइन पर इस बात की शिकायत की। जिसमें बताया गया थी कि कान्ह डायवर्सन की लाइन उसके खेत के नीचे से गुजर रही है। खेत के कुछ हिस्से में अक्सर मिट्टी धंसती रहती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह अधिक ही धंसने लगी। वहीं जमीन से पानी के बहाव की आवाज भी आ रही थी। इसके बावजूद किसी ने इस और ध्यान ही नहीं दिया। अधिकारी यह कहते हुए किसान को रवाना कर देते थे कि व्यर्थ की बातें मत करो। ऐसा कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन
