फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Rain Alert: Relief from stoppage of rain in Ujjain, system will be active again from September 20

Rain Alert: उज्जैन में बारिश थमने से राहत, 20 सितंबर से फिर एक्टिव होगा सिस्टम, जानें कब तक होगी बारिश

Mon, 18 Sep 2023 09:58 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 09:58 AM IST
सार

जीवाजीराव वेधशाला की जानकारी के मुताबिक आगामी 20 सितंबर से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते बारिश का दौरा 25 सितंबर तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain Alert: Relief from stoppage of rain in Ujjain, system will be active again from September 20
उज्जैन में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। घाट के कई मंदिर अब भी डूबे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सितंबर में हुई बारिश ने प्रदेश को सूखे के मुहाने से बाहर निकाल दिया है। उज्जैन में चारों ओर बारिश का पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। 18 सितंबर को बारिश का एक सिस्टम खत्म हो रहा है, लेकिन 20 सितंबर से फिर दूसरा सिस्टम सक्रिय हो रहा है जिसके चलते 25 सितंबर तक बारिश होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। 
विज्ञापन


जुलाई और अगस्त माह एक तरह से सूखा निकला है। जिसके चलते पूर्वी सहित पश्चिम मध्यप्रदेश के कई जिलों में सूखा पड़ने की संभावना बन गई थी। सोयाबीन की कम दिनों की फसल पीली पड़ने लगी थी। लेकिन बंगाल की खाड़ी से उठे साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से 15 सितंबर की शाम से भारी बारिश का जो दौर शुरू हुआ तो उसने जिले में भारी तबाही का मंजर पैदा कर दिया। जिले सहित शहर में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। यहां तक की कई कॉलोनी में इतना पानी भर आया कि वहां नाव की सहायता से लोगों को रेस्क्यू किया गया। शिप्रा नदी मैं भी पानी अपने खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। यहां के छोटे मंदिर पानी में डूब चुके हैं। अंगारेश्वर मंदिर की छत तक पानी का बहाव चल रहा है। बड़े पुल के नीचे पानी बह रहा है। चारों ओर जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि आगामी 20 सितंबर से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते बारिश का दौरा 25 सितंबर तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed