फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Protest against the attack on ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ in Assam

MP News: असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हुए हमले का विरोध, कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 23 Jan 2024 04:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Jan 2024 04:37 PM IST
सार

MP News: असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा हमला किए जाने के विरोध में अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनपद मुख्यालय राजेंद्रग्राम में पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए इस पर आक्रोश जताया। 
 

विज्ञापन
Protest against the attack on ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ in Assam
कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आमजन को संबोधित करते हुए पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा असम में कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए उनकी गाड़ी पर लगे हुए झंडे फाड़ दिए गए। विपक्ष पर भाजपा के द्वारा यह सुनियोजित घटना को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को विफल करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। भाजपा सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से डरी हुई है जिसके कारण वह ऐसा कृत्य कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह ने भाजपा के द्वारा किए गए इस हमले को कायराना हरकत बतलाया साथ ही विपक्ष के नेताओ की सुरक्षा पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए और इसे तानाशाही बतलाया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रपति के नाम पुष्पराजगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख करते हुए मांग की गई है कि असम राज्य के लखीमपुर में राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी के द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला कर वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए वाहनों के पोस्टर फाड़ दिए गए। जिससे भाजपा सरकार भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से तिलमिला गई है। इसके साथ ही भाजपा असम में मुख्यमंत्री के माध्यम से लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन


7 सूत्रीय मांगों को पूरा करने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लीला टोला के द्वारा पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत व्याप्त 7 सूत्रीय समस्या को लेकर के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया ।जिसमें मुख्य रूप से पुष्पराजगढ़ के 119 ग्राम पंचायत में बीते 6 माह से लगभग 10 करोड़ रुपए की लंबित मजदूरी भुगतान कराने, ग्राम पंचायत चिल्हियामार मार्ग में किए गए अतिक्रमण पर कार्यवाही किए जाने, विद्युत विहीन ग्राम मजरा टोला में विद्युतीकरण करने, पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के पहुंच विहीन ग्रामों को मुख्य मार्ग से जोड़ने, पेयजल समस्या को देखते हुए पुष्पराजगढ़ के सभी ग्राम पंचायत में समूह जलप्रदाय योजना से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, वाटरशेड मिशन के तहत कराए गए कार्य में लगे मजदूरों तथा वाहनों का भुगतान कराने, बैगा आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास योजना कार्य को प्रारंभ कराने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed