फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Piyush Goyal reached Ujjain in Prabuddh Sammelan, praised PM Modi and CM Shivraj

Piyush Goyal: प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले पीयूष गोयल- महिला बिल से अब महिलाओं की भागीदारी सरकार में भी होगी

Sun, 08 Oct 2023 10:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 10:03 PM IST
सार

उज्जैन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की। 

विज्ञापन
Piyush Goyal reached Ujjain in Prabuddh Sammelan, praised PM Modi and CM Shivraj
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में बात रखी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से एक संकल्प लिया था कि वर्ष 2047 जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे, तब भारत को अति विकसित देश की श्रेणी में ले जाकर खड़ा करना है। उनके इस संकल्प को आप हम सबको मिलकर पूरा करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


यह बात उज्जैन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कही। उन्होंने कहा महाकाल की कृपा उज्जैन के रहवासियों पर सदा बरसती है। बाहर से लोग महाकाल बाबा के वैभव का दर्शन करने आते हैं, मैं भी आता हूं वाकई बाबा का दर्शन करके मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। पहले के काल में आपने देखा था जब फिल्में बनती थी तो उनका नाम होता था रोटी कपड़ा और मकान। लोगों के तन पर कपड़े नहीं होते थे, उनके पास मकान नहीं होते थे लेकिन जब 2014 में देश के ऐसे बेटे ने प्रधानमंत्री के शपथ ली, सबसे पहले स्वच्छता का नारा दिया। महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय बनवाए। मैं जब छोटा था तो अपनी नानी के यहां जाता था तो वह चूल्हे पर चाय बनती थी और खाना बनाती थीं। 400 सिगरेट जितना धुआं अंदर जाता था। चूल्हे से वह एक दिन दुनिया छोड़कर चली गईं। ऐसा देश की कई महिलाओ के साथ हुआ और उनके इस दर्द को किसी ने समझा, वह गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी था। उन्होंने उज्ज्वला गैस जैसी योजना चलाई और दूर गांव तक गैस की टंकी पहुंचाई। 
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री जिसने गरीबी देखी, चाय बेची, देश की दुर्दशा देखी, अपने अनुभव से जो देखा था। वह सब अनुभव देश की विकास यात्रा में लगाया। 2014 से उनकी पहली प्राथमिकता स्वच्छता अभियान की योजना बनी। आधार कार्ड से भारत की जनता को अपनी पहचान निधि डिजिटल सुविधा दी। सबसे सस्ती भारत में संचार सेवा मिली। खबरें मोबाइल पर मिल जाती हैं, पैसे मोबाइल पर ट्रांसफर हो जाते हैं। जन-धन खाता खोले। आज देश में 50 करोड़ जन-धन खाते हैं। पहले देश में ऐसी स्थिति देखी. यदि बच्चा पैदा हो तो उसका प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिश्वत देना पड़ती थी। मोदी ने जल जीवन मिशन तेजी से चलाया। 13 करोड़ घरों में जल नल से पहुंच रहा है। रेलवे स्टेशन बन रहे हैं, एयरपोर्ट बन रहे हैं। बंदरगाह बना रहे हैं। 5 लाख मेगावॉट बिजली बन रही है। ऊर्जा के नए स्रोत बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शिवराज सिंह चौहान ने जो मध्यप्रदेश में ईमानदार सरकार दी। उसने सवा 13 लाख करोड़ जीडीपी कर दी। कठोर परिश्रम कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कर दिखाया। महिला बिल से अब महिलाओं की भागीदारी सरकार में भी होगी। शिक्षा स्वास्थ्य मूलभूत सुविधाओं में मोदी सरकार ने इजाफा किया है। कोविड जैसी महामारी के दौरान कोई भूखा नहीं सोया। 80 करोड लोगों को मुफ्त अनाज 28 माह तक निशुल्क दिया गया। 225 करोड़ वैक्सीन भारत में लोगों को लगाई गई। लाखों लोगों का जीवन बचाया। 2014 के पहले पांच कमजोर अर्थव्यवस्था में भारत का नाम था, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत उभरा है आज देश की 5 बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत का नाम सर्वोच्च स्थान पर है। तीसरी बार भी मोदी सरकार आएगी तो तीसरी पायदान पर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत देश का नाम होगा। 


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अनिल फिरोजिया ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, जिला प्रभारी सुरेश आर्य, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, कलावती यादव, उद्योगपति अर्पित बांगड़, जगदीश अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, विशाल राजोरिया,धनन्जय शर्मा, संजय अग्रवाल, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed