फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Pankaj Tripathi, who is driving Activa in the film OMG-2, is running with the registration of a tractor

OMG-2: फिल्म ओ माय गॉड-2 में जो एक्टिवा चला रहे पंकज त्रिपाठी, ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन से चल रही वो गाड़ी

Fri, 21 Jul 2023 04:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 04:56 PM IST
सार

फिल्म OMG-2 का जो ट्रेलर रिलीज हुआ है उसमें एक गलती दिखाई दे रही है। इसमें फिल्म के सह अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक्टिवा एमपी 13 एसी 2106 पर बैठकर उज्जैन की सैर करते नजर आ रहे हैं। जो कि वास्तविकता में एक्टिवा का नहीं बल्कि एक ट्रैक्टर का नंबर है।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi, who is driving Activa in the film OMG-2, is running with the registration of a tractor
जो एक्टिवा पंकज त्रिपाठी चला रहे हैं, उसका नंबर ट्रैक्टर का है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी 11 अगस्त 2023 को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ओ माय गॉड-2 पिक्चर देशभर में रिलीज होगी। इस पिक्चर का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसमें नजर आ रहे पंकज त्रिपाठी जो गाड़ी चला रहे हैं, और उस पर जो नंबर है वो ट्रैक्टर के नाम से रजिस्टर्ड है। फिल्म के कई सीन उज्जैन में फिल्माए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म को लेकर एक ओर महाकाल मंदिर के पुजारी निर्माताओं को फिल्म रिलीज होने के पहले ही ऐसे दृश्य हटाने की मांग कर रहे हैं, जिससे कि न सिर्फ देव स्थलों की छवि खराब हो बल्कि किसी की आस्था को भी ठेस पहुंचे तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस फिल्म को ओ माय गॉड 1 से भी अच्छा होने की बात कहकर इसके जल्द से जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

Pankaj Tripathi, who is driving Activa in the film OMG-2, is running with the registration of a tractor
एक्टिवा में दिखाया जा रहा नंबर ट्रैक्टर का है। - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में निर्माताओं ने आखिर क्या दर्शाया है यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन वर्तमान में इस फिल्म का जो ट्रेलर रिलीज हुआ है उसमें एक बड़ी गलती जरूर दिखाई दे रही है। इसमें फिल्म के सह अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक्टिवा एमपी 13 एसी 2106 पर बैठकर उज्जैन की सैर करते नजर आ रहे हैं। जो कि वास्तविकता में एक्टिवा का नहीं बल्कि एक ट्रैक्टर का नंबर है। जो कि परिवहन विभाग के पोर्टल और आरटीओ उज्जैन के रिकॉर्ड में तराना तहसील के ग्राम टाडा के किसान भारत सिंह पिता मानसिंह के नाम पर दर्ज है। उज्जैन में इस स्कूटर पर फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed