फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Pandit Pradeep Mishra said do not scare those who are heretics there is need to engage them in devotion of God

MP News: पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- जो विधर्मी हैं उन्हें डराने नहीं, भगवान की भक्ति में लगाने की जरूरत

Tue, 04 Apr 2023 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

वैसे तो भारत हिंदू राष्ट्र है, लेकिन कुछ लोगों का धर्म के प्रति अब भी अविश्वास है। हमें ऐसे लोगों में धर्म के प्रति भाव जागृत करना है और उन्हें यह समझाने का प्रयास करना है कि वह इस प्रकार के कार्य करने के बजाय अपना चित्त भगवान की भक्ति में लगाएं। यह बात सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से कही।

विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra said do not scare those who are heretics there is need to engage them in devotion of God
पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में मंगलवार से मुल्लापुरा क्षेत्र में शुरू हुई शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव की भक्ति, उनके पूजन के साथ ही कई वृतांत सुनाए, जिसका रस पान हजारों धमार्लुजनों ने किया।

विज्ञापन


इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया को भी उचित समय देते हुए यह संदेश दिया कि सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। हिंदू धर्म के लिए हम दो हमारे दो का फामूर्ला अनुकूल नहीं है। क्योंकि हिंदू धर्म को भी आगे बढ़ाने के लिए ऐसे लोगों की आवश्यकता है, जो कि आने वाले समय में वेद, पुराण और शास्त्रों का अध्ययन कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने हिंदू धर्म की व्याख्या करते हुए कहा, पूरे भारत में एक यही ऐसा धर्म है, जिस धर्म को मानने वाले एक दूसरे के सुख-दुख का अनुभव करते हैं। साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहते हैं। आपने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे भक्ति और भाव से उज्जैन पहुंचे और शिवमहापुराण कथा का रस पान जरूर करें। उन्होंने कहा, इस साल रामनवमी पर कुछ स्थान पर विधर्मियों ने पथराव की घटना को अंजाम दिया, जो कि गलत है। हमें ऐसे लोगों को धर्म के मार्ग पर लाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed